''कसौटी जिंदगी की'' में अनुराग बासु का किरदार निभाकर फेमस हुए सीजेन खान 19 साल बाद टीवी पर लौट आए हैं। सीजेन खान टीवी सीरियल ''शक्ति अस्तित्व के एहसास की'' में नजर आएंगे। सीरियल में वह हरमन सिंह का किरदार निभाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि पहले हरमन का किरदार एक्टर विवियन डीसेना अदा करते थे। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में सीजेन खान रूबीना दिलाइक संग नजर आ रहे हैं। दोनों सेट पर रोमांटिक सीन शूट कर रहे हैं।
10 Apr, 2021 01:27 PMमुंबई: 'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग बासु का किरदार निभाकर फेमस हुए सीजेन खान 19 साल बाद टीवी पर लौट आए हैं। सीजेन खान टीवी सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में नजर आएंगे। सीरियल में वह हरमन सिंह का किरदार निभाएंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि पहले हरमन का किरदार एक्टर विवियन डीसेना अदा करते थे। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में सीजेन खान रूबीना दिलाइक संग नजर आ रहे हैं। दोनों सेट पर रोमांटिक सीन शूट कर रहे हैं।
एक तस्वीर में वह मंदिर में सौम्या बनी रूबीना को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। लुक की बात करें रूबीना रेड लहंगे में दिख रही हैं।
मिनिमल मेकअप, सिंदूर उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं सीजेन टी-शर्ट, जींस और कोट में हैंडसम लग रहे हैं। लंबे अरसे बाद सीजेन खान को टीवी पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं।
बता दें कि पहले हरमन का किरदार एक्टर विवियन डीसेना अदा करते थे। विवियन डीसेना ने अगस्त 2019 में 'शक्ति' छोड़ दिया था। बताया गया कि वह शो में बच्चों के पिता का रोल नहीं करना चाहते थे। हालांकि मेकर्स चाहते थे कि विवियन शो का हिस्सा बने रहें।
सीजेन खान कुछ महीने पहले उस वक्त चर्चा में आए जब एक अमेरिकी महिला ने उन दावा किया था कि सीजेन खान उनसे शादी कर चुके हैं और यह शादी उन्होंने ग्रीन कार्ड के लिए की थी। हालांकि उन आरोपों को सीजेन खान ने गलत बताया था।