main page

'अब मौत करीब आ रही है लोग मक्खियों की तरह मर रहे हैं' कोरोना महामारी के बढ़ते कहर से डरे शक्ति कपूर

Updated 04 May, 2021 09:54:21 AM

कोरोना वायरस की दूसरी लहर रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हर दिन हजारों लोगों की मौत इस वायरस हो रही है। देश की ऐसी हालत देखकर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का दिल टूट गया। उन्हें लगता है अब मौत और भी करीब आ गई है। शक्ति कपूर को  सोशल मीडिया पर जाना और न्यूज चैनल देखना बहुत अजीब लगता है। महामारी के चलते घर से बहुत कम बाहर निकलते हैं।

मुंबई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हर दिन हजारों लोगों की मौत इस वायरस हो रही है। देश की ऐसी हालत देखकर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का दिल टूट गया। उन्हें लगता है अब मौत और भी करीब आ गई है। शक्ति कपूर को  सोशल मीडिया पर जाना और न्यूज चैनल देखना बहुत अजीब लगता है। महामारी के चलते घर से बहुत कम बाहर निकलते हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में शक्ति कपूर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा-'यह बीता साल बहुत मुश्किलों से भरा हुआ निकला है। मौत अब और करीब आ गई है। पहले लोग बोलते थे मरने वाला है, मरने वाला है और उसमें दस साल लग जाते थे। अब लोग मक्खियों की तरह मर रहे हैं। मौत क्या है अब? यह बहुत आसान है। मैंने अभी सुना दोस्त के भाई को सुबह हाॅस्पिटल लेकर गए रहे थे और शाम को वह नहीं रहे। इसे आप प्रिडिक्ट नहीं कर सकते हैं।'

Bollywood Tadka

चुनावों पर भड़के शक्ति कपूर 

शक्ति कपूर ने कई राज्यों में हो रहे चुनाव और रैली को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा- 'इन चीजों से परिस्थिति और खराब हो गई है। इस तरह की चीजों को पोस्टपोन करके हम इस परिस्थिति को हाथ से निकलने से बचा सकते थे।मुझे गुस्सा आता है कि चुनाव हो ही क्यों रहे हैं। क्या इन्हें पोस्टपोन नहीं किया जा सकता है।'

Bollywood Tadka

वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं

शक्ति कपूर ने आगे कहा- 'परिस्थिति हाथ ने निकलती जा रही है। मैं वैक्सीन के दोनों डोज ले चुका हूं।' उन्होंने लोगों को भी  जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए कहा।  शक्ति कपूर ने बताया मेरी बेटी श्रद्धा हाल ही में इजराइल से वापस आई है और उसने बताया वहां कोई मास्क नहीं पहनता है। सरकार से 85-90 प्रतिशत जनता को वैक्सीन लगवा दी है। वह एक स्वस्थ जीवन जी रहे हैं और आराम से इधर-उधर घूमते हैं। ऐसा नहीं है कि हमारा देश इस वायरस से नहीं लड़ सकता है। हम कर सकते हैं जब हम सभी को वैक्सीन लग जाएगी। मैं जानता हूं हमारी जनसख्या बहुत ज्यादा है।
 

Content Writer: Smita Sharma

shakti kapoorcovid 19deathshraddha kapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...