main page

हनी सिंह पर पत्नी शालिनी ने लगाए मारपीट और दूसरी महिलाओं संग रिलेशन के आरोप, घरेलू हिंसा मामले में सिंगर के खिलाफ केस दर्ज

Updated 04 August, 2021 10:40:00 AM

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर वह विवादों में हैं। हांलाकि इस बार हनी सिंह लगे आरोप काफी गंभीर हैं। सिंगर के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा क़ानून के तहत केस दर्ज़ करवाया है। पत्नी की शिकायत पर दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भेजकर तलब किया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी ने यो यो हनी सिंह यानी ह्रदेश सिंह के ख़िलाफ़ प्रोटेक्शन ऑफ़ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायोलेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ किया करवाया है। केस

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर वह विवादों में हैं। हांलाकि इस बार हनी सिंह लगे आरोप काफी गंभीर हैं। सिंगर के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा क़ानून के तहत केस दर्ज़ करवाया है। पत्नी की शिकायत पर दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भेजकर तलब किया है।

Bollywood Tadka


न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी ने यो यो हनी सिंह यानी ह्रदेश सिंह के ख़िलाफ़ प्रोटेक्शन ऑफ़ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायोलेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ किया करवाया है। केस मंगलवार को ही तीस हज़ारी कोर्ट की चीफ़ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष दर्ज़ हुआ है।  


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने हनी सिंह को जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का वक्त दिया है। इसके साथ शालिनी तलवार के हक़ में अंतरिम आदेश भी पारित किया गया है, जिसमें हनी सिंह को दोनों की संयुक्त प्रॉपर्टी से दूर रहने के निर्देश दिये गये हैं।

 


पति के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए शालिनी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती हैं।  उनके साथ क्रूर व्यवहार किया जाता है। वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता की वजह से वह डिप्रेशन के लक्षणों का सामना कर रही है और उन्हें मेडिकल ट्रिटमेंट की जरूरत है।

Bollywood Tadka


शालिनी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह उन्हें बेरहमी से मारते थे। उनके कई महिलाओं के साथ कैजुअल संबंध रहे हैं। वह उन्हें अपनी शादी की तस्वीरें भी अपलोड नहीं करने देते थे। एक बार शादी की तस्वीरों को अपलोड करने की वजह से हनी सिंह ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था। यहां तक की वह अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह लंबे वक्त से उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं और उनके साथ मानसिक हिंसा भी करते हैं।

 


पति के अलावा शालिनी ने अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी के मुताबिक, हनी सिंह के पिता ने भी शराब के नशे में उनके साथ बदतमीजी की थी।अपने साथ हुई घरेलू हिंसा के सबूत उनके पास मौजूद हैं।


शालिनी ने अपनी याचिका में 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग के साथ ही दिल्ली में पूरी तरह से सुसज्जित आवास के लिए हर महीने पांच लाख रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें अपनी विधवा मां पर निर्भर ना रहना पड़े।

बता दें,  हनी सिंह और शालिनी तलवार शादी से पहले काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2011 में उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी रचा ली थी। साल 2014 में हनी सिंह ने अपनी पत्नी को पहली बार रिएलिटी शो इंडियाज़ रॉस्टार शो में इंट्रोड्यूस करवाया था। 
हनी सिंह ने बॉलीवुड में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी। उन्होंने फिल्म कॉकटेल के गाने अंग्रेज़ी बीट से काफ़ी लोकप्रियता हासिल की थी। 2020 में उन्होंने छलांग और मुंबई सागा के लिए गाने बनाए। छलांग का केयर नी करदा और मुंबई सागा का शोर मचाएगा गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।
 

Content Writer: suman prajapati

shalini talwarfilescomplaintYo Yo Honey Singhdomestic violenceBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsPollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...