दुनिया में कई रिश्ते हैं लेकिन जो रिश्ता एक मां और बेटी के बीच का रिश्ता अनोखा और अटूट होता है। एक मां अपने बच्चों के लिए खास कर अपनी बेटी के लिए हमेशा अच्छा ही चाहती है। बी-टाउन में भी कई ऐसी मां-बेटी की जोड़ियां हैं। इस लिस्ट में शेट्टी सिस्टर्स और उनकी मां सुनंदा शेट्टी का नाम भी शामिल है। सुनंदा शेट्टी अपनी दो बेटियों शिल्पा और शमिता को बाहरी दुनिया से बचाकर रखती हैं।
27 Mar, 2022 10:55 AMमुंबई: दुनिया में कई रिश्ते हैं लेकिन जो रिश्ता एक मां और बेटी के बीच का रिश्ता अनोखा और अटूट होता है। एक मां अपने बच्चों के लिए खास कर अपनी बेटी के लिए हमेशा अच्छा ही चाहती है।
बी-टाउन में भी कई ऐसी मां-बेटी की जोड़ियां हैं। इस लिस्ट में शेट्टी सिस्टर्स और उनकी मां सुनंदा शेट्टी का नाम भी शामिल है। सुनंदा शेट्टी अपनी दो बेटियों शिल्पा और शमिता को बाहरी दुनिया से बचाकर रखती हैं।
शिल्पा और शमिता अक्सर मां सुनंदा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शमिता ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा और शमिता दोनों मां सुनंदा को कभी गले लगाते तो कभी किस करती दिख रही हैं।
वीडियो के साथ शमिता ने लिखा-'कुछ लम्हें अनमोल होते हैं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। शमिता और शिल्पा का मां संग बिताए लम्हों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शमिता आखिरी बार बिग बाॅस 15 में नजर आईं थीं। वहीं शिल्पा की बात करें तो वह इन दिनों इंडियाज गाॅट टैलेंट में दिख रही हैं। इसके अलावा वह एक चैट शो को होस्ट करती हैं।