एक्टर शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान शनिवार रात फ्रैंड्ज के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में गौरी पति शाहरुख खान संग स्टार्स का वेल्कम करती नजर आईं। पार्टी में एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा, अनन्या पांडे, भावना पांडे और सीमा खान से लेकर संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। सभी स्टार्स के बीच शनाया के लुक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
02 Feb, 2020 01:00 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान शनिवार रात फ्रैंड्ज के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में गौरी पति शाहरुख खान संग स्टार्स का वेल्कम करती नजर आईं। पार्टी में एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा, अनन्या पांडे, भावना पांडे और सीमा खान से लेकर संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। सभी स्टार्स के बीच शनाया के लुक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। तो चलिए डालते हैं एक नजर शनाया के लुक पर...
इस दौरान शनाया ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में गॉर्जियस नजर आईं।
इस लुक को एक्ट्रेस ने क्रॉप टॉप और साइड थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साथ ड्रेस-अप किया हुआ है। साथ ही येलो कलर की हील उनके लुक को कम्पलीट कर रही है।
मिनिमल मेकअप, ग्लौसी लिप्स और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
लुक को कैरी करते हुए शनाया पापा और एक्टर संजय कपूर साथ जबरदस्त पोज दे रही हैं।
काम की बात करें तो शनाया ने कजन जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'द कारगिल गर्ल' में को-डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। बहुत जल्द ये फिल्म पर्दे पर हिट होगी।