एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों स्पेन में दोस्तों संग छुट्टियां मना रही है। इसके साथ शनाया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है और फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में शनाया ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
30 Jul, 2022 04:26 PMमुंबई. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों स्पेन में दोस्तों संग छुट्टियां मना रही है। इसके साथ शनाया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है और फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में शनाया ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में शनाया मस्टर्ड कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। शनाया ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में शनाया गॉर्जियस लग रही है। अन्य तस्वीरों में शनाया अलग-अलग आउटफिट में दिखाई दे रही है।
शनाया दोस्तों के साथ कार में मस्ती करती हुई और खाने का मजा लेती हुई नजर आ रही है। शनाया अपने दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करवाती और सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शनाया बहुत जल्द धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म Bedhadak से डेब्यू करने जा रही है। करण जौहर ने खुद इस फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगे।