main page

BFF अनन्या और नव्या नवेली संग शनाया ने मचाया धमाल, लाडली की लेट नाइट पार्टी  से उड़ी पापा की नींद!

Updated 03 July, 2021 11:56:48 AM

बाॅलीवुड एक्टर संजय कूपर के लाडली शनाया कपूर ने चाहे बाॅलीवुड में डेब्यू नहीं किया लेकिन वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। शनाया की लाइफ से जुड़ी कोई भी अपडेट सोशल मीडिया पर आग में फैल जाती है।शनाया का बोल्ड और खूबसूरत अवतार अक्सर सुर्खियों में रहता है। इसी बीच शनाया की उनकी गर्ल गैंग संग मस्ती करते की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर संजय कूपर के लाडली शनाया कपूर ने चाहे बाॅलीवुड में डेब्यू नहीं किया लेकिन वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। शनाया की लाइफ से जुड़ी कोई भी अपडेट सोशल मीडिया पर आग में फैल जाती है।शनाया का बोल्ड और खूबसूरत अवतार अक्सर सुर्खियों में रहता है। इसी बीच शनाया की उनकी गर्ल गैंग संग मस्ती करते की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में शनायाअनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ धमाल मचा रही हैं। शनाया कपूर के घर की ही हैं, जहां उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ समय बिताया। इस दौरान शनाया ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू टॉर्न जींस  में नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं अनन्या ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू जींस और नव्या नवेली नंदा ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इन स्टार किड्स के लुक को देख लग रहा है कि पार्टी का थीम उन्होंने ब्लैक रखा था।

Bollywood Tadka

 शनाया ने इन तस्वीरों को करते हुए लिखा-'my kinda crazy।'

Bollywood Tadka


इन तस्वीरों पर नव्या ने कमेंट में हार्ट का इमोजी पोस्ट किया। शनाया की मां महीप कपूर और अनन्या की मां भावना पांडे ने भी कई हार्ट के इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किए। वहीं संजय कपूर ने मजाकिया अंदाज में लिखा-'आज रात मेरी नींद उड़ी हुई है।'

Bollywood Tadka  


वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे के पास शकुन बत्रा की फिल्म है। फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं।

Bollywood Tadka

इसके अलावा वह साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ 'लाइगर' में भी नजर आएंगीं। वहीं शनाया कपूर, करण जौहर की फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। नव्या की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Shanaya Kapoorpartygirl gangAnanya PandayNavya Naveli NandaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...