एक्टर संजय कपूर की एक्ट्रेस बेटी शनाया कपूर के विदेशी शो में डेब्यू के बाद उनके पेरेंट्स काफी खुश हैं।
02 Dec, 2019 12:59 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर संजय कपूर की एक्ट्रेस बेटी शनाया कपूर के विदेशी शो में डेब्यू के बाद उनके पेरेंट्स काफी खुश हैं। दरअसल, शनाया ने हाल ही में पेरिस के 'ले बाल देस डेब्यूटेंट' शो में शिरकत की थी। यह एक मशहूर फैशन शो है, जो हर साल नवंबर में आयोजित किया जाता है। इस शो में कई देशों से 16 से 22 साल की 20 से 25 लड़कियां शिरकत करती हैं। यह एक सोशल ईवेंट के रूप में शुरू हुआ और इसे पहली बार 10 जुलाई 1958 को चेतो डी वर्साय के ऑरेंजरी में आयोजित किया गया था।
संजय कपूर और महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी शनाया कपूर की हाई-प्रोफाइल 'ले बाल डेब्यूटेंट' की कई फोटो शेयर की हैं और पेरेंट्स की खुशी साफ झलक रही है। शनाया की मां महीप कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि देट्स माई गर्ल 'सो प्राउड ऑफ यू'।
महीप ने इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें रेड ड्रेस में शनाया कार्यक्रम में ग्रांड एंट्री कर रही हैं। इतना ही नहीं, इस शो में मां मौजूद थी और अपनी बेटी को चियर करती हुए की उनकी आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है।
इस सुहानी शाम में शनाया ने एक लुभावनी रेड लेकोनेट गाउन को चुना, जिसमें वे काफी ग्लैमरस नजर आईं। इसके पहले 2017 में चंकी पांडे की एक्ट्रेस बेटी अनन्या पांडे ने भी इस इवेंट में शिकरत की थी।