बाॅलीवुड सिंगर शंकर माहदेवन ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में एक मजदूर पेड़ों के नीचे बैठकर तिमल का हिट सॉन्ग उन्नाई कानाधू नान गा रहा है। इस गाने को मशहूर सिंगर शंकर महादेवन ने गाया है।
04 Jul, 2018 11:15 AMमुंबई: बाॅलीवुड सिंगर शंकर माहदेवन ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में एक मजदूर पेड़ों के नीचे बैठकर तामिल का हिट सॉन्ग उन्नाई कानाधू नान गा रहा है। इस गाने को मशहूर सिंगर शंकर महादेवन ने गाया है।
यह गाना फिल्म विश्वरूपम का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'इसे मेहनत का फल कहा गया है। जब मैंने इस वीडियो को देखा तो मुझे अपने देश पर गर्व हुआ जिसमें इतने होनहार लोग जन्म लेते हैं। गाना गाने वाला शख्स कौन है और मैं उसे कैसे ढूंढ सकता हूं।
मैं इस शख्स के साथ काम करना चाहता हूं।' यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। खबरों के मुताबिक गाना गाने वाला आदमी एक मजदूर है और इनका नाम राकेश नूरानडू है। वह केरल के अलापुझा जिले के अलु पेनाडू के रहने वाले हैं। एक ड्राइवर ने राकेश का वीडियो बनाया और उसे पोस्ट कर दिया।