टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने शनिवार रात को मुंबई के क्लब JW Marriot में हिंदू रीति रिवाजों से रिपसी भाटिया की शादी रचाई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। शरद पूरे परिवार संग नाचते-गाते हुए अपनी बारात लेकर पहुंचे।
21 Apr, 2019 09:55 AMमुंबई: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने शनिवार रात को मुंबई के क्लब JW Marriot में हिंदू रीति रिवाजों से रिपसी भाटिया की शादी रचाई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। शरद पूरे परिवार संग नाचते-गाते हुए अपनी बारात लेकर पहुंचे।
क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी में शरद हैंडसम लग रहे हैं। शरद के साथ उनके करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य भी बारात में झूमते नजर आए।
इस सेरेमनी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। वहीं रिसपी की बात करें तो वह रेड कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। सोशल साइट पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि शनिवार दोपहर को शरद ने सिख रीति रिवाज से शादी रचाई थी। उनकी संगीत सेरेमनी शुक्रवार रात को हुई। उनकी संगीत सेरेमनी में टीवी के पॉपुलर स्टार्स ने शिरकत की। शरद के संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि रिपसी एक डिजाइनर है। बीते साल जब शरद एक फैमिली फंक्शन में गए तब उनकी मुलाकात रिपसी के साथ हुई, जो उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गईं। शरद की मां को भी रिप्ची पसंद आई।
एक तरह से देखा जाए जो यह अरेंज-कम-लव मैरिज है। काम की बात करें शरद इन दिनों स्टार भारत के सीरियल 'मुस्कान' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह 'कसम तेरे प्यार की', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे कई सीरियल में काम कर चुके हैं।