टीवी सीरियल नागिन 5 के एक्टर शरद मल्होत्रा बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद एक्टर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। जब एक्टर इस महामारी जूझ रहे हैं तो इसी बीच उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में शरद की नानी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
11 Oct, 2020 10:23 AMबॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल नागिन 5 के एक्टर शरद मल्होत्रा बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद एक्टर ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था। जब एक्टर इस महामारी जूझ रहे हैं तो इसी बीच उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में शरद की नानी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
v
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शरद ने अपनी नानी के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा है। शरद ने कैपशन में लिखा, उन्हें खुश करने के लिए कभी भी बहुत कुछ नहीं करना पड़ता था बस एक फोन कॉल, एक बार मिलना या एक किस और वह खुशी के साथ मुस्कराते रहती थीं। वह हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमेशा साथ रहीं , जो सबसे अधिक परवाह करती थी, सबसे ज्यादा प्यार करती था और इसके बाद भी किसी भी शिकायत या कड़वाहट उनके मन में कभी नहीं थे। इसी रास्ते के साथ वो जीना जानती थीं। एक औरत जो प्यार, उदार, देखभाल, दयालु रही। सबसे अच्छी नानी होने के लिए थैंक यू और एक परी की तरह हमारे जीवन में रहने के लिए। हम सब आपको हमेशा याद करेंगे। आप अब आराम करना।
बता दें शरद टीवी के एक जाने माने एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खासी फैन फॉलोविंग है। शरद सीरियल नागिन 5 में वीर की भूमिका निभा रहे हैं। इस शो के अलावा शरद 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे कई सीरियल्स में भी भी नजर आ चुके हैं।