main page

शादी रचाने जा रहे है दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स शरद, जानिए कौन बनेगी दुल्हनिया

Updated 01 March, 2019 11:10:02 AM

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। शरद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। शरद इसी साल अप्रैल महीने में दिल्ली की डिजाइनर रिप्ची भाटिया संग शादी रचाएंगे। शरद के एक करीबी ने मीडिया को जानकारी दी कि, ‘पूजा बिष्ट से बीते साल हुए अपने ब्रेक-अप के बाद शरद किसी के साथ रिलेशन में जाने के मूड में नहीं थे।

मुंबई: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। शरद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। शरद इसी साल अप्रैल महीने में दिल्ली की डिजाइनर रिप्ची भाटिया संग शादी रचाएंगे। शरद के एक करीबी ने मीडिया को जानकारी दी कि, ‘पूजा बिष्ट से बीते साल हुए अपने ब्रेक-अप के बाद शरद किसी के साथ रिलेशन में जाने के मूड में नहीं थे। हालांकि उनकी मां लगातार उनसे शादी करने को कह रही थीं। बीते साल जब शरद एक फैमिली फंक्शन में गए तब उनकी मुलाकात रिप्ची के साथ हुई, जो उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गईं। शरद की मां को भी रिप्ची पसंद आई। एक तरह से देखा जाए जो यह अरेंज-कम-लव मैरिज है। रिप्ची और शरद दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं। शरद और रिप्ची की शादी अप्रैल 2019 में मुंबई में होगी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों परिवार साधारण शादी करने की ही सोच रहे हैं। शादी की खास बात यह होगी कि रिप्ची अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करेंगी।’

 

Bollywood Tadka

 

दिव्यांका त्रिपाठी से ब्रेकअप


बता दें शरद अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे है। शरद ने टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लगभग 8 साल तक डेट करने के बाद उनसके ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद शरद का नाम स्प्लिटविला की पूजा बिष्ट के साथ जुड़ा। यह रिश्ता भी समय की कसौटी पर खरा नहीं उतरा और बीते साल दोनों अलग हो गए। 

 

Bollywood Tadka

: Konika

sharad malhotratie the knotdesignerDivyanka Tripathiripci bhatiaLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...