पाॅपुलर टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा इन दिनों स्टार भारत के सीरियल ''मुस्कान'' में रौनक का किरदार निभा रहे हैं। शरद ने 20 अप्रैल को मुंबई के एक गुरुद्वारा में दिल्ली के डिजाइनर रिप्सी भाटिया के साथ शादी रचाई थी। वहीं शादी के कुछ महीनों बाद शरद पत्नी संग हनीमून मनाने यूरोप गए हैं।
10 Aug, 2019 09:36 AMमुंबई: पाॅपुलर टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा इन दिनों स्टार भारत के सीरियल 'मुस्कान' में रौनक का किरदार निभा रहे हैं। शरद ने 20 अप्रैल को मुंबई के एक गुरुद्वारा में दिल्ली के डिजाइनर रिप्सी भाटिया के साथ शादी रचाई थी। वहीं शादी के कुछ महीनों बाद शरद पत्नी संग हनीमून मनाने यूरोप गए हैं।
इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में रिप्सी ब्लैक टाॅप और प्लाजो में दिख रही हैं। वहीं शरद ब्लैक शर्ट और जींस में हैडसम लग रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रिप्सी ब्लैक शाॅर्ट ड्रेस में दिख रही हैं।
तस्वीरों में कपल की क्यूट कैमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। शरद-रिप्सी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वयारल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि आज रिप्सी का बर्थ-डे भी हैं। पत्नी के बर्थ-डे पर शरद ने बेहद ही क्यूट तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'Would love to celebrate your birthday everyday my darling wife'। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है।
काम की बात करें तो शरद ने बनूं मैं तेरी दुल्हन से डेब्यू किया था। इस सीरियल में वह अपनीएक्स गर्लफ्रेंड दिव्यांका त्रिपाठी के साथ दिखे थे।
इसके बाद शरद 'भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप', 'कसम तेरे प्यार की' जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया। शरद ने साल 2012 में फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।