main page

शाहरुख से रणबीर तक मिलिए बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्लों से, तस्वीरें देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

Updated 07 June, 2018 04:20:40 PM

मुंबई: ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में एक शक्ल के काफी शख्स हैं। वैसे ही अब बॉलीवुड के स्टार्स के कुछ हमशक्ल सामने आए हैं। जिसे पहली बार देखकर आप भी चौंक जाएंगे। आज हम ऐसे ही कुछ स्टार्स की हमशकल को लेकर आए हैं। इन लोगों को देखकर हम असलियत में इन पर विश्वास कर सकते हैं।

मुंबई: ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में एक शक्ल के काफी शख्स हैं। वैसे ही अब बॉलीवुड के स्टार्स के कुछ हमशक्ल सामने आए हैं। जिसे पहली बार देखकर आप भी चौंक जाएंगे। आज हम ऐसे ही कुछ स्टार्स की हमशकल को लेकर आए हैं। इन लोगों को देखकर हम असलियत में इन पर विश्वास कर सकते हैं।

Bollywood Tadka

1. जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने एक ब्राइडल की तस्वीर शेयर की थी।  इस कैटलॉग में नजर आ रही एक मॉडल का चेहरा बिलकुल जाह्नवी कपूर की तरह लग रहा है। हालांकि, ऐसा सिर्फ मॉडल के साइड फेस को देखकर लग रहा है। होंठ, नाक से लेकर आईब्रो तक सबकुछ जाह्नवी की तरह दिखाई दे रहा है। 

Bollywood Tadka

2. सोनाक्षी सिन्हा

फिल्म "दबंग" में सोनाक्षी के लुक को देखकर फैन्स ने उनके चेहरे की तुलना बीते जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री रीना राय से करनी शुरू कर दी है। सोनाक्षी का चेहरा हू-ब-हू रीना से मिलता है। कुछ समय पहले इन दोनों को लेकर खबरें भी सामने आई थी कि एक जमाने में रीना राय और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच अफेयर के चर्चे थे।

Bollywood Tadka

3. ऐश्वर्या राय

स्नेहा उल्लाल ने जब साल 2005 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तो यह कहा जाने लगा कि सलमान ने उन्हें जानबूझकर चुना है, क्योंकि उनकी शक्ल ऐश्वर्या राय से मिलती थी, जो सलमान की पूर्व गर्लफ्रेंड रही हैं। बता दें कि स्नेहा की शक्ल बिल्कुल ऐश्वर्या से मिलती है।

Bollywood Tadka

4. कैटरीना कैफ

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के बारे में भी कहा जाता था, कि उनको सलमान ने कैटरीना कैफ की हमशक्ल के रूप में चुना है। उनकी पहली फिल्म सल्लू के ही साथ थी। वैसे देखा जाए तो जरीन की शक्ल कैटरीना से काफी मिलती है।

Bollywood Tadka

5. परिणीति चोपड़ा

परिणीति जैसी दिखने वाली एक लड़की जो दिल्ली की फैशन डिजाइनिंग की छात्र हैं। उनकी शक्ल हू-ब-हू परिणीति से मिलती है। उन्हें इतने सारे लोगों ने बताया है कि वह परिणीति की तरह दिखती हैं।

Bollywood Tadka

6. ऋतिक रोशन

मशहूर डायरेक्टर हैरी बवेजा के बेटे हरमन की शक्ल अभिनेता ऋतिक रोशन से मिलती है। हरमन ने की पहली फिल्म 'लव स्टोरी-2050' थी, जो कुछ खास नहीं कर पाई। हरमन ने 'विक्ट्री' और 'ढिश्क्याऊं' जैसी फिल्में की, लेकिन सफलता के लिए तरसते रहे।

Bollywood Tadka

7. रणबीर कपूर

रणबीर कपूर देश के दिल की धड़कन है। कश्मीर के जुनैज जो कि कश्मीर विश्वविद्यालय में एमबीए कर रहे हैं। जुनैज बिल्कुल रणबीर की तरह दिकते हैं।

Bollywood Tadka

8. इमरान हाशमी

इन दिनों पाकिस्तान में डिट्टो इमरान हाशमी के काफी चर्चे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के वाशिंदे मजदाक जान की। अब इसे ऊपर वाले का करिश्मा कहें या कुछ और गौर से देखने में भी वह हूबहू इमरान हाशमी जैसे लगते हैं। यकीन न हो तो खुद ही उनकी तस्वीरों को देख लीजिये।

Bollywood Tadka

9. सैफ अली खान

इस आम आदमी ने हमें पटौदी सैफ अली खान के नवाब के साथ अपनी समानता के साथ आश्चर्य चकित कर दिया है। वह इतने समान दिखते हैं कि एक बार सैफ को राष्ट्रीय टेलीविजन पर भारतीय तेल से लड़के के बारे में मजाक कर दिया गया था।

Bollywood Tadka

10. शाहरुख खान

बाॅलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान किंग खान के नाम से जाने जाते हैं। यह आदमी अपने समोसे के लिए जाना जाता है। वह इंदौर से समोसा विक्रेता है। इस आदमी के साथ शाहरुख की शक्ल खुब मेल खाती है।

Bollywood Tadka

11. जॉन अब्राहम

बाॅलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की शक्ल मुबाशीर से मेल खाती है। अंतर यह है कि जॉन एक अभिनेता है जिसे हम सभी जानते हैं, और मुबाशीर एक पत्रकार हैं। वे अपने प्यारे डिंपल भी साझा करते हैं।

Bollywood Tadka

12. सलमान खान

बा्ॅलीवुड एक्टर सलमान खान की श्कल हू-ब-हू नजीम खान से मिलती है। बता दें कि नजीम खान ने फिल्म "बजरंगी" भाईजान में भी काम किया है।

:

Ranbir kapoorsalman khanaishwarya raisonakshi sinhapackageduplicate faces

loading...