main page

शशि कपूर की पोती Aliya Kapoor ने इंटरनेट पर मचाया बवाल,विदेशी लुक सुंदरता में देता है कपूर सिस्टर्स को टक्कर

Updated 10 April, 2021 02:41:37 PM

बाॅलीवुड सेलेब्स की तरह ही उनके बच्चे यानि स्टार किड्स भी चर्चा में रहते हैं।  सारा अली, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान ये भी हमेशा मीडिया में छाई रहती हैं। जहां कुछ स्टार्स ने बी-टाउन में डेब्यू कर लिया वहीं कुछ तैयारी में हैं। लेकिन आज हम जिस की बात करें वह बाॅलीवुड और ग्लैमर दोनों ही दुनिया से दूर हैं। हम बात कर रहे हैं दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर की पोती आलिया कपूर की। आलिया कपूर लाइमलाइट से कोसों दूर हैं लेकिन अब उनकी तस्वीरों ने अचानक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

मुंबई: बाॅलीवुड सेलेब्स की तरह ही उनके बच्चे यानि स्टार किड्स भी चर्चा में रहते हैं।  सारा अली, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान ये भी हमेशा मीडिया में छाई रहती हैं। जहां कुछ स्टार्स ने बी-टाउन में डेब्यू कर लिया वहीं कुछ तैयारी में हैं।

Bollywood Tadka

लेकिन आज हम जिस की बात करें वह बाॅलीवुड और ग्लैमर दोनों ही दुनिया से दूर हैं। हम बात कर रहे हैं दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर की पोती आलिया कपूर की। आलिया कपूर लाइमलाइट से कोसों दूर हैं लेकिन अब उनकी तस्वीरों ने अचानक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

Bollywood Tadka

आलिया कपूर एक्टर शशि कपूर के बेटे और मशहूर फोटोग्राफर करण कपूर की बेटी हैं ज भारत नहीं बल्कि लंदन में ही रहती हैं। आलिया फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं और जिंदगी का अपनी तरह से मजा ले रही हैं।

Bollywood Tadka

आलिया कपूर की उम्र केवल 22 साल है और वो इन दिनों अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। आलिया कपूर की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। लोगों को उनका बोल्ड अवतार काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि आलिया सुंदरता में करीना कपूर, करिश्मा कपूर को टक्कर देती हैं। 

Bollywood Tadka

 तैमूर के जन्म लेने पर आलिया आई थी  पटौदी हाउस

 विदेश में रहने के बावजूद वे भारत स्थित अपने परिवार से काफी जुड़ी हुई हैं। तैमूर के जन्म लेने पर आलिया पटौदी हाउस भी पहुंची थीं। यहां वो अपने पिता के साथ फैमिली गेट टुगेदर में शामिल हुई थीं। आलिया का अपनी कजिन बहनों से गहरा रिश्ता है।

Bollywood Tadka

बता दें कि शशि कपूर के बेटे करण ने कनाडियन लोर्ना से शादी की थी, जिन्हें बाद में भारत में लोर्ना कपूर के नाम से जाना गया। इस कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटी आलिया कपूर और बेटा जैच कपूर। 

Bollywood Tadka

शुरुआती दौर में करण कपूर ने फिल्मों में किस्मत आजमाई थी, लेकिन वो पिता की तरह सफल नहीं हो पाए थे। शशि कपूर ने उन्हें एक फिल्म से लॉन्च किया था। वे बेहतरीन मॉडल रह चुके हैं। लेकिन अब वह  ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर वो लंदन में सेटल हो गए थे। 

Content Writer: Smita Sharma

shashi kapoorgorgeousgranddaughteraliya kapoorbold picturesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...