main page

कंगना के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने की सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग, करण जौहर पर भी जमकर बरसे

Updated 24 July, 2020 12:04:48 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिजम की बहस सुर्खियों में बनी है। एक्ट्रेस कंगना रनौत से लेकर कई स्टार्स इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर करण जौहर, आदित्य चोपड़ा समेत कई स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिजम की बहस सुर्खियों में बनी है। एक्ट्रेस कंगना रनौत से लेकर कई स्टार्स इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर करण जौहर, आदित्य चोपड़ा समेत कई स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी इस बहस में शामिल हो गए है।

Bollywood Tadka

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर के चर्चित शो 'काॅफी विद करण'पर कसा और कहा कि हमारे समय में 'कॉफी विद अर्जुन' नहीं था और इस तरह के प्लान्ड कार्यक्रम भी नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं है जो यह कह सकता है कि यह व्यक्ति यहां नहीं रह सकता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सुशांत और हमारे बीच काफी समानताएं थीं। 

Bollywood Tadka

सीबीआई जांच की भी की मांग 


शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत केस और इसकी जांच के बारे में सीबीआई जांच की मांग की हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहना है कि सुशांत का असामयिक देहांत एक सीबीआई जांच की मांग करता है और वह पूरी तरह से जांच की सिफारिश करते हैं ताकि सच्चाई खुलकर बाहर आ सके। सुशांत का निधन 14 जून को हुआ है, उनके सभी फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह सिर्फ आत्महत्या का मामला नहीं है।

Bollywood Tadka

सोनाक्षी सिन्हा को जमकर किया गया ट्रोल

बता दें कि सुशांत के निधन के बाद से ही शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को जमकर ट्रोल किया गया था। ट्रोलिंग से परेशान होकर सोनाक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया था। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा का ये बयान काफी चौंकाने वाला है। 

 


 

: Smita Sharma

shatrughan sinha CBI investigationangrykaran joharsushant singh rajputsonakshi sinhaBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...