main page

शत्रुघ्न सिन्हा ने परिवार के साथ की होलिका दहन की पूजा, येलो सूट पहने और माथे पर गुलाल लगाए नजर आई एक्टर की पत्नी पूनम

Updated 18 March, 2022 12:13:08 PM

18 मार्च को होली का त्योहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने होली से एक दिन पहले परिवार के साथ होलिका दहन की पूजा की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं।

मुंबई. 18 मार्च को होली का त्योहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने होली से एक दिन पहले परिवार के साथ होलिका दहन की पूजा की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। 

Bollywood Tadka
तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा ब्लू शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके ऊपर से उन्होंने मैचिंग जैकेट पहनी हुई हैं। एक्टर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और सोसायटी के लोगों के साथ पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

पूनम सिन्हा ने माथे पर लाल गुलाल लगाया हुआ है। पूनम के साथ उनके बहू और बेटा भी नजर आ रहे हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा कहीं भी नहीं दिखाई दे रही है। सभी मिलकर होलिका दहन की पूजा रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और राजनीति में एक्टिव हैं। एक्टर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के लिए उन्हें कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

Bollywood Tadka

पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। शत्रुघ्न 20 मार्च से चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे। चुनाव प्रचार में पिता का साथ देने के लिए उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी चुनावी मैदान में उतरेंगी। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

shatrughan sinhaperformedholika dahan pujafamilyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...