एक्टर विक्रांत मैसी आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। विक्रांत को उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने पति विक्रांत के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो पसंद की जा रही हैं।
03 Apr, 2022 12:58 PMमुंबई. एक्टर विक्रांत मैसी आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। विक्रांत को उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने पति विक्रांत के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो पसंद की जा रही हैं।
शीतल ने शादी, हल्दी और संगीत सेरेमनी सहित कई तस्वीरें शेयर की हैं। शादी की तस्वीरों में विक्रांत और शीतल दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी की तस्वीरों में दोनों डांस करते हुए और गले लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
हल्दी सेरेमनी की तस्वीर में दोनों के हल्दी लगी हुई है लेकिन चेहरा नजर नहीं आ रहा है पीठ ही दिखाई दे रही है। एक अन्य तस्वीर में दोनों कैजुअल लुक में पोज दे रहे हैं। सभी तस्वीरों में कपल में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है और दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं।
बता दें विक्रांत ने 18 फरवरी को शीतल से शादी की थी। दोनों की शादी हिमाचल में हुई थी। कपल ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। विक्रांत और शीतल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।