main page

शेफाली जरीवाला का छलका दर्द, बोली- तलाक और दूसरी शादी करने पर लोगों ने ताने मारने और जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी

Updated 26 June, 2021 10:36:05 PM

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। शेफाली की पराग त्यागी संग दूसरी शादी है। एक्ट्रेस की पहली शादी मित ब्रोस सिंगर हरमीत सिंह से हुई थी। दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद शेफाली का प्यार से भरोसा उठ गया था। शेफाली ने बीते दिनों खुलासा किया था हरमीत के साथ शादी टूटने और पराग से शादी करने पर लोगों ने उन्हें बहुत ताने सुनने पड़े थे और जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है।

मुंबई. एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। शेफाली की पराग त्यागी संग दूसरी शादी है। एक्ट्रेस की पहली शादी मित ब्रोस सिंगर हरमीत सिंह से हुई थी। दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद शेफाली का प्यार से भरोसा उठ गया था। शेफाली ने बीते दिनों खुलासा किया था हरमीत के साथ शादी टूटने और पराग से शादी करने पर लोगों ने उन्हें बहुत ताने सुनने पड़े थे और जलील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है।

Bollywood Tadka
शेफाली ने कहा- 'जब आपके साथ ऐसा होता है तो आपको लगता है कि दुनिया खत्म हो गई है। यह बहुत चुनौतीपूर्ण फैसला होता है। आपको लगता है, अब आगे क्या होगा। जब मेरी शादी हुई और मेरा तलाक हुआ तब मैं एक जवान लड़की थी। यह मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय था लेकिन लोगों ने मुझे समझा और मेरे फैसले का सम्मान किया। इनमें मेरे माता-पिता, दोस्त और कई लोग शामिल हैं।'

Bollywood Tadka
शेफाली ने आगे कहा- 'जब आपके साथ यह होता है, आपको लगता है कि आपकी दुनिया खत्म हो गई है। आप यह सोचने लगते हैं कि जो आपके साथ हुआ वह गलत हुआ। एक समय ऐसा भी सामने आ जाता है जब आप प्यार में विश्वास करना ही छोड़ देते हैं, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। आप यह सोचने लगते हैं कि आपको किसी से प्यार नहीं हो सकता या फिर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएंगे लेकिन यह समय भी निकल जाता है।' 

Bollywood Tadka
शेफाली ने इसके अलावा कहा- 'यही समस्या है। लोग मर्दों को नहीं, सिर्फ औरतों को जज करते हैं। ऐसा क्यों है कि पुरुष 10 बार शादी कर सकते हैं और महिलाएं दो बार भी नहीं। महिलाओं को यह तक कह दिया जाता है कि इसी ने कुछ किया होगा। इसमें कुछ गड़बड़ होगी। मुझे भी 'कांटा लगा' लड़की, यह बहुत बोल्ड है और ना जाने क्या क्या सुनना पड़ा था। हम कई प्रकार की भूमिकाएं पर्दे पर निभाते हैं। हम पर्दे पर अगर बुरे दिखते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने असल जीवन में भी वैसे ही हैं।' 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

Shefali Jariwalaexpresspaindivorcesecond marriageBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...