''बिग बॉस 13'' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज (27 जनवरी) को अपना बर्थडे मना रही हैं। शहनाज गिल ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2019 में बिग बॉस 13 से मिली थी। इस सीजन में शहनाज का चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी
27 Jan, 2022 11:42 AMबॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल आज (27 जनवरी) को अपना बर्थडे मना रही हैं। शहनाज गिल ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2019 में बिग बॉस 13 से मिली थी। इस सीजन में शहनाज का चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने सिडनाज नाम दिया था। इस खास मौके पर हर किसी ने शहनाज को विश किया है, लेकिन इनके भाई शहबाज बदेशा का पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में है।
शहबाज ने इंस्टा पर शहनाज का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके बिग बॉस में बहन संग बिताए लम्हें दिखाए गए हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। वीडियो के साथ शहबाज ने जो कैप्शन लिखा वह हर किसी को इमोशनल कर रहा है। शहबाज ने लिखा- ''हैप्पी बर्थडे मेरी बहन मैं गर्व से कह सकता हूं तुम्हारे बिना मैं कुछ नहीं। लव यू...आशीर्वाद हमेशा..भग्वान करे मेरी उम्र भी तुम्हें लग जाए।''
'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। दोनों के प्यार भरे पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। फैंस ने दोनों को सिडनाज का नाम दिया था। सितंबर 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था।
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल टूट गई थीं। हालांकि, अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है। शहनाज गिल बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को खास ट्रीब्यूट भी देंगी।