''बिग बाॅस 13'' फेम शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक समय था जब शहनाज को सिर्फ पंजाब के लोग ही जानते थे लेकिन अब उनकी फैन फाॅलिंग काफी बढ़ गई हैं। फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। बाॅलीवुड में भी कई स्टार्स उनके दीवाने हैं। वहीं खान परिवार से तो शहनाज बेहद करीब हो गई हैं। कुछ दिनों पहले वो सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी शामिल हुई थीं जहां ''भाईजान'' संग उनकी बॉन्डिंग साफ देखने को मिली थी।
21 May, 2022 09:56 AMमुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक समय था जब शहनाज को सिर्फ पंजाब के लोग ही जानते थे लेकिन अब उनकी फैन फाॅलिंग काफी बढ़ गई हैं। फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। बाॅलीवुड में भी कई स्टार्स उनके दीवाने हैं। वहीं खान परिवार से तो शहनाज बेहद करीब हो गई हैं। कुछ दिनों पहले वो सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में भी शामिल हुई थीं जहां 'भाईजान' संग उनकी बॉन्डिंग साफ देखने को मिली थी।
वहीं अब शहनाज सलमान के बड़े भाई अरबाज खान के साथ भी जबरदस्त बाॅन्डिंग शेयर करती नजर आईं। दरअसल, बीती रात शहनाज अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जाॅर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे पार्टी में पहुंची।
उन्होंने न सिर्फ जमकर मस्ती की बल्कि अरबाज संग खूब हंसी-मजाक भी किया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जॉर्जिया के बर्थडे बैश के खूब सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में शहनाज बहुत ही प्यार से अपनी बेस्ट फ्रेंड को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखती है।
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड को शहनाज प्यार से केक खिलाती भी दिखीं जिसके बाद उन्होंने जॉर्जिया के चीक पर स्वीट किस भी दिया। पूरी पार्टी में बर्थडे गर्ल जॉर्जिया और मेहमान बनकर पहुंचीं शहनाज किलर पोज देती दिखीं।