main page

देने वाला जब भी देता,देता छप्पर फाड़ कर: शहनाज के हाथ लगी एक और बिग फिल्म, जाॅन-रितेश और नोरा संग दीवाली पर करेंगी धमाका

Updated 29 August, 2022 02:31:16 PM

देने वाला जब भी देता...देता छप्पर फाड़ कर.. ये लाइन बिग बाॅस 13 फेम शहनाज गिल पर एकदम फिट बैठती है। बिग बाॅस में आने से पहले जहां शहनाज की पाॅपुलैरिटी सिर्फ पंजाब तक सीमित थी वहीं अब वह देशभर लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। चाहे शहनाज ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम नहीं किया पर उनको शो में आकर बहुत ज्यादा पॉपुलरिटी मिली। इस शो से निकलने के बाद शहनाज को एक से बढ़ कर एक प्रोजैक्ट मिले। इसी बीच शहनाज ने अपने एक और बड़े बिग बॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। जी हां टीवी की दुनिया में राज

मुंबई: देने वाला जब भी देता...देता छप्पर फाड़ कर.. ये लाइन बिग बाॅस 13 फेम शहनाज गिल पर एकदम फिट बैठती है। बिग बाॅस में आने से पहले जहां शहनाज की पाॅपुलैरिटी सिर्फ पंजाब तक सीमित थी वहीं अब वह देशभर लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। चाहे शहनाज ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम नहीं किया पर उनको शो में आकर बहुत ज्यादा पॉपुलरिटी मिली।

Bollywood Tadka

इस शो से निकलने के बाद शहनाज को एक से बढ़ कर एक प्रोजैक्ट मिले। इसी बीच शहनाज ने अपने एक और बड़े बिग बॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। जी हां, टीवी की दुनिया में राज करने के बाद अब शहनाज गिल सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

Bollywood Tadka

शहनाज गिल अगले साल दिवाली पर धमाका करने जा रही हैं।अगले साल 2023 में फैंस की दिवाली को शहनाज गिल अपनी फिल्म से स्पेशल बनाने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का ऐलान कर दिया है. शहनाज गिल की ये फिल्म कॉमेडी पैक्ड होगी जिसमें एक्शन, म्यूजिक और मसाले का जबरदस्त तड़का होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


शहनाज ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि  उनकी ये फिल्म 100% एंटरटेनर होने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख संग स्क्रीन शेयर करेंगी। शहनाज की इस फिल्म में नोरा फतेही भी अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। फिल्म को साजिद खान बना रहे हैं।

Bollywood Tadka

शहनाज गिल की फिल्म में 20% कॉमेडी होगी, 20%  रोमांस, 20% म्यूजिक, 20% कंफ्यूजन और 20% एक्शन होगा। जरा सोचिए जब ये सारे फैक्टर्स एक साथ मिलेंगे तो फिल्म 100%धमाल मचाना तो तय है। 

Bollywood Tadka

शहनाज गिल के करियर के सितारे इस समय बुलदियों में हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म भाईजान से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के सेट से शहनाज की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने रिया कपूर से भी हाथ मिला। रिया के प्रोजैक्ट में वह अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ दिखेंगी। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Shehnaaz GillannouncesBollywood filmJohn AbrahamRiteish DeshmukhNora FatehiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...