''बिग बाॅस 13'' फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत और प्यारी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में शहनाज यॉट पर सनसेट का मजा उठाती दिख रही हैं। शहनाज ब्लैक पोलका ड्रेस में बेहद प्या
26 Jun, 2022 12:59 PMमुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत और प्यारी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में शहनाज यॉट पर सनसेट का मजा उठाती दिख रही हैं। शहनाज ब्लैक पोलका ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। नो मेकअप लुक में भी मिस गिल खूबसूरत लग रही हैं।

सुहाने मौसम के दौरान शहनाज के बाल उनके चेहरे पर गिर रहे हैं। वह याच पर इठलाती दिख रही हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में सिंगर अरजीत सिंह का साॅन्ग दिल ना जानइया सुनाई दे रहा है। फैंस शहनाज के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

