सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सभी का दिल टूट गया। भले ही सिद्धार्थ के निधन को 2 हफ्तों से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन उनकी याद आज भी फैंस को रुला जाती है। सिद्धार्थ के यूं चले जाने से एक्ट्रेस की फैमिली के अलावा उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को भी धक्का लगा। शहनाज सिद्धार्थ के जाने से बुरी तरह टूट गईं हैं। शहनाज की इस हालात को देख उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। फैंस ट्वीट पर शहनाज को जल्द नाॅर्मल होने और काम पर लौटने की सलाह दे रहे हैं। वहीं बीते दिनों खबर आई थी शहनाज जल्द काम पर लौट सकती ह
24 Sep, 2021 12:24 PMमुंबई: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से सभी का दिल टूट गया। भले ही सिद्धार्थ के निधन को 2 हफ्तों से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन उनकी याद आज भी फैंस को रुला जाती है। सिद्धार्थ के यूं चले जाने से एक्ट्रेस की फैमिली के अलावा उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को भी धक्का लगा। शहनाज सिद्धार्थ के जाने से बुरी तरह टूट गईं हैं। शहनाज की इस हालात को देख उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। फैंस ट्वीट पर शहनाज को जल्द नाॅर्मल होने और काम पर लौटने की सलाह दे रहे हैं। वहीं बीते दिनों खबर आई थी शहनाज जल्द काम पर लौट सकती हैं।
दरअसल, शहनाज ने दिलजीत दोसांझ के अपोजिट पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' साइन की थी। फिल्म के प्रड्यूसर्स का प्लान था कि 15 सितंबर को फिल्म के लिए एक प्रमोशनल सॉन्ग शूट किया जाएगा लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।
अब प्रोड्यूसर इस महीने के अंत में इस गाने को शूट करने का प्लान कर रहे हैं। इस खबर के बाद ऐसा अंदाजा लगाए जाने लगा कि शायद शहनाज काम पर लौट आएं। लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो शहनाज से जुडे़ एक सूत्र ने बताया कि एक्ट्रेस अभी भी कैमरा फेस करने की स्थिति में नही हैं।
सूत्र ने पोर्टल को बताया-'शहनाज शूटिंग करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि वह अभी भी सिद्धार्थ को खोने के दर्द से जूझ रही है। शहनाज कैमरा फेस करने की स्थिति में नही हैं हालांकि सिद्धार्थ की मां इस दौरान शहनाज को साथ हैं और इस मुश्किल समय से जूझने में मदद कर रही हैं।' उन्होंने आगे कहा-'शहनाज अभी भी ठीक हो रही है लेकिन वह बात करने की स्थिति में नहीं है। इंडस्ट्री के उसके कुछ दोस्त उससे संपर्क कर चुके हैं, लेकिन शहनाज का उनसे मिलने या बात नहीं कर रही हैं। वह ज्यादातर शोक में ही हैं। सिद्धार्थ की फैमिली उनके साथ हैं लेकिन काम पर वापस आने में अभी भी कुछ समय है। शुक्र है उसके पास समझदार निर्माता हैं जो उसके बेहतर महसूस होने का इंतजार कर रहे हैं।'
शहनाज की 'बिग बाॅस 13' के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला से मुलाकात हुईं थी। शो के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिली थी। इस दौरान दोनों की नोक-झोंक को फैंस ने काफी पसंद किया और कपल सिडनाज के नाम से फेमस हुआ। घर के बाहर भी दोनों की दोस्ती कायम रही। सिद्धार्थ और शहनाज कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए। सिद्धार्थ के निधन से कुछ दिन पहले ही दोनों रियालिटी शो बिग बाॅस ओटीटी और डांस दीवाने में पहुंचे थे।
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर दुनिया को अलविदा कह गए। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक से हुआ। सिद्धार्थ को महज 40 की उम्र में चल बसे। सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु से उनके परिवार, दोस्तों और उनके फैंस सदमे में आ गए थे। फैंस अक्सर उनसे जुड़ी बातों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।