एक्ट्रेस शहनाज गिल पंजाब में फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताने के बादअब मुंबई लौट आईं हैं। सोमवार दोपहर उन्हें एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। इस दौरान शहनाज ने अपने सिंपल लुक से सभी का दिल जीत लिया।
11 Apr, 2022 04:08 PMमुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल पंजाब में फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताने के बादअब मुंबई लौट आईं हैं। सोमवार दोपहर उन्हें एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। इस दौरान शहनाज ने अपने सिंपल लुक से सभी का दिल जीत लिया।
लुक की बात करें तो शहनाज पर्पल कमीज और व्हाइट सलवार में खूबसूरत दिखीं। इस सूट के साथ शहनाज ने व्हाइट दुपट्टा कैरी किया था। शहनाज पंजाबी सलवार सूट में खूब जचीं।
मिनिमल मेकअप, पोनी शहनाज के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। एयरपोर्ट पर जब शहनाज को फैंस ने घेर तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए सभी के साथ सेल्फी क्लिक कराई। उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
शहनाज गिल हाल ही में अमृतसर के गोल्डन टेंपल गई थीं, जहां उन्होंने मत्था टेका। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर सुकून साफ नजर आ रहा था।