main page

'धक-धक गर्ल' के साथ 'बड़ी मुश्किल' साॅन्ग पर थिरकीं 'पंजाब की कैटरीना', देखते ही देखते वायरल हो गया शहनाज-माधुरी का वीडियो

Updated 21 August, 2021 09:15:56 AM

''बिग बॉस 13'' के जिस कंटेस्टेंट ने पाॅपुलैरिटी में सबको पीछे थोड़ दिया वह शहनाज गिल हैं। बिग बाॅस में आने से पहले जहां शहनाज की पाॅपुलैरिटी सिर्फ पंजाब तक थी। वहीं अब पूरा देश उन्हें जानता है। शहनाज की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है। एक्ट्रेस के पास भी प्रोजैक्ट्स की लाइन लगी हुई है। शहनाज इन दिनों शहनाज कई टीवी शो में बतौर मेहमान बनकर पहुंच रही हैं। बिग बाॅस ओटीटी के बाद शहनाज जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में नजर आने वाली हैं। शो में वह अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के सा

मुंबई:'बिग बॉस 13' के जिस कंटेस्टेंट ने पाॅपुलैरिटी में सबको पीछे थोड़ दिया वह शहनाज गिल हैं। बिग बाॅस में आने से पहले जहां शहनाज की पाॅपुलैरिटी सिर्फ पंजाब तक थी। वहीं अब पूरा देश उन्हें जानता है। शहनाज की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है।

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस के पास भी प्रोजैक्ट्स की लाइन लगी हुई है। शहनाज इन दिनों शहनाज कई टीवी शो में बतौर मेहमान बनकर पहुंच रही हैं। बिग बाॅस ओटीटी के बाद शहनाज जल्द ही डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में नजर आने वाली हैं। शो में वह अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के साथ धमाकेदार एंट्री करेंगी।

Bollywood Tadka

आए दिन शो से जुड़े कई प्रोमो सामने आ रहे हैं। इस बीच शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सेट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। शहनाज इस दौरान ब्लू कलर का गाउन में नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं माधुरी ग्रीन लहंगे में दिख रही हैं। 'धक-धक गर्ल' के साथ 'पंजाब की कैटरीना' ‘बड़ी मुश्किल’ गाने पर डांस कर रही हैं। माधुरी तो जबरदस्त डांसर हैं ये तो सभी जानते हैं। शहनाज उनका साथ बखूबी दे रही हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा- 'गर्व महसूस हो रहा है। थैंक्यू कलर्स टीवी इतना सम्मान और प्यार देने के लिए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

इससे पहले शहनाज गिल ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह ‘परम सुंदरी’ गाने पर डांस कर रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- जो कुछ भी हो। इट्स ओके, जिधर भी जाती हूं सब यही बोलते हैं, पर ये तीनों क्यूट हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

Content Writer: Smita Sharma

Shehnaaz GillMadhuri Dixitdancebadi mushkilsongsidharth shuklaSidNaazBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...