main page

'मेरा नोना मेरा गोलू...भारती सिंह के बेटे संग बच्ची बनीं शहनाज गिल, बेहद प्यारा है वीडियो

Updated 20 November, 2022 08:23:36 PM

'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह इसी साल एक प्यारे से बेटे की मां बनीं। कामेडियन ने अपने लाडले का नाम 'गोला' उर्फ लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया रखा है। भारती अक्सर गोला की मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भारती के बेटे  लक्ष्य की बेहद प्यारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही

मुंबई: 'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह इसी साल एक प्यारे से बेटे की मां बनीं। कामेडियन ने अपने लाडले का नाम 'गोला' उर्फ लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया रखा है। भारती अक्सर गोला की मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भारती के बेटे  लक्ष्य की बेहद प्यारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल ने शेयर किया है।

Bollywood Tadka

दरअसल, भारती फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए दुबई गईं हैं। इस ट्रिप में उनके साथ गोला भी गए हैं। यहीं भारती की मुलाकात शहनाज से हुईं। वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि गोला बेड पर लेटे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं शहनाज उनसे बात कर रही हैं।  गोला कभी शहनाज की बातें सुन क्यूट एक्सप्रेशन दे रहे हैं तो कभी उनके हाथ को छू रहे हैं। इस वीडियो के साथ शहनाज ने लिखा-'मेरा नोना मेरा गोलू मेरा हीरा।' भारती सिंह शुक्रिया गोले के साथ मिलाने के लिए। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


इससे पहले शहनाज ने मां परमिंद गिल के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शहनाज गिल अपनी मां के साथ एक कमरे में पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज और उनकी मां दोनों अपनी ही मस्ती में हैं और अपने क्वालिटी पलों को एन्जॉय करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो शहनाज गिल खुद पर और मां पर फूल उछालती दिख रही हैं। इसके साथ शहनाज ने लिखा- मां के साथ एंजाॅय।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह जाॅन अब्राहम के साथ '100%'  में भी दिखेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में अपना चैट शो 'देसी वाइब विद शहनाज गिल' लाॅन्च किया है जिसके पहले गेस्ट एक्टर राजकुमार राव बने थे। वहीं भारती सिंह के काम की बात करें तो वह इस समय सिंगिग रियालिटी शो Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 2022 को होस्ट कर रही हैं। 

 


 

Content Writer: Smita Sharma

Shehnaaz GillMastiBharti SinghSonGollaLaksh Singh LimbachiyaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...