main page

विक्की की आंखों में खोईं 'पंजाब की कैटरीना कैफ', वीडियो शेयर कर बोलीं शहनाज- हैंडसम मुंडा हो सामने, तो कोई भी खो जाए

Updated 11 December, 2022 01:48:02 PM

शहनाज गिल..इंडस्ट्री का वो चमकता सितारा है, जिन्होंने बिग बॉस 13 में अपने करियर की सफल शुरूआत के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं इन दिनों वह अपने चैट शो  देसी वाइब्स में नजर आ रही हैं। इसी बीच शो में पहुंचे एक्टर विक्की कौशल संग चैट का एक क्लिप एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. शहनाज गिल..इंडस्ट्री का वो चमकता सितारा है, जिन्होंने बिग बॉस 13 में अपने करियर की सफल शुरूआत के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं इन दिनों वह अपने चैट शो  देसी वाइब्स में नजर आ रही हैं। इसी बीच शो में पहुंचे एक्टर विक्की कौशल संग चैट का एक क्लिप एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka

 

चैट शो में शहनाज ने विक्की कौशल के साथ एक गेम खेला। इसमें शर्त थी कि जो पहले पलक झपकाएगा वह आउट माना जाएगा। दोनों ने इस गेम के दो राउंड खेले। फर्स्ट राउंड में विक्की कौशल पलक झपका कर आउट हो गए, तो वहीं दूसरे राउंड में शहनाज पहले पलक झपकाने के चलते आउट हो गईं।

Bollywood Tadka


गेम की शुरुआत में शहनाज ने मस्ती भरे अंदाज में कैमरामैन को कहा कि जब हम एक-दूसरे की आंख में देखें तो 'क्लोज-अप' ले लेना। विक्की भी पंजाब की कैटरीना कैफ के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। यह वीडियो शेयर कर शहनाज ने कैप्शन लिखा- 'इतना हैंडसम मुंडा हो सामने, तो कोई भी खो जाए...गेम तो बस बहाना था!'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


काम की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

Content Writer: suman prajapati

Shehnaaz GillplaysgameVicky KaushallosteyesBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...