main page

क्यूटनेस छोड़ बॉस लेडी बनीं शहनाज, व्हाइट टाॅप..पैंट और ब्लेजर में Miss Gill ने ढाया कहर

Updated 28 August, 2022 01:04:19 PM

'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल अपनी प्रोफैशनल लाइफ में काफी अच्छा कर रही हैं। उनके पास कई प्रोजैक्ट हैं। वह चौबीसों घंटे खूब काम कर रही हैं। शनिवार का दिन भी शहनाज के लिए काफी बिजी रहा। उन्हें शनिवार शाम मुंबई में फिल्म सिटी के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज और एक्टर वरुण शर्मा भी थे।

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल अपनी प्रोफैशनल लाइफ में काफी अच्छा कर रही हैं। उनके पास कई प्रोजैक्ट हैं। वह चौबीसों घंटे खूब काम कर रही हैं। शनिवार का दिन भी शहनाज के लिए काफी बिजी रहा। उन्हें शनिवार शाम मुंबई में फिल्म सिटी के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज और एक्टर वरुण शर्मा भी थे।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो शहनाज व्हाइट टाॅप, पैंट और मैचिंग ब्लेजर में स्टाइलिश दिखीं। उनका लेडी बाॅस अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

Bollywood Tadka

शहनाज ने कम समय में ही फैशन और ग्लैमर की दुनिया की बारीकियों को समझ लिया और ये तस्वीरें उनके स्टाइल सेंस को दिखाती है। शहनाज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

 शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरों, वीडियो और रील के जरिए फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह नेहा कक्कड़ के साॅन्ग तारों के शहर को गा रही हैं। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' ('भाईजान') की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल जैसे स्टार्सरे भी नजर आने वाले हैं।

Content Writer: Smita Sharma

Shehnaaz GillWhite PantsuitBoss LadyShehbaazVarun SharmaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...