main page

शहनाज ने इंग्लिश सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले- गाना समझ में तो आया नहीं होगा

Updated 24 April, 2021 11:26:49 AM

''बिग बॉस 13'' फेम शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शहनाज की सफलता आसमान छू रही है। शहनाज फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में शहनाज ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा।

मुंबई. 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शहनाज की सफलता आसमान छू रही है। शहनाज फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में शहनाज ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा।

Bollywood Tadka
वीडियो में शहनाज ब्लैक क्रॉप टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से शहनाज ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। शहनाज ने कानों में बड़े-बड़े इयररिंग पहने हुए हैं, जो उनकी लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। एक्ट्रेस इस लुक में हॉट लग रही है। शहनाज हॉलिवुड सिंगर सेलेना गोमेज के सॉन्ग Look At Her Now पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस के डांस मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शहनाज की कमजोर इंग्लिश को लेकर खिंचाई भी की है।

एक यूजर ने लिखा- गाना समझ में तो कुछ आता होगा नहीं।

Bollywood Tadka

एक अन्य यूजर ने लिखा है- जरा सोचो, बिना म्यूजिक के शहनाज से लिरिक्स सुनना कैसा लगेगा।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो शहनाज बहुत जल्द पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में शहनाज  दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ नजर आएंगी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

shehnaaz gillsharesdance videousersreactedpoorenglishBollywood NewsBollywood News and GossipTV NewsTV News and GossipPollywood Box Office Masala NewsPollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...