main page

नच-नच वेड़ा पटदूं...गली के बीचो बीच बुजुर्ग औरतों संग शहनाज का गिद्दा, मुंह पर चुन्नी रख खूब डाली बोलियां

Updated 08 April, 2022 01:53:52 PM

एक्ट्रेस और बिग बाॅस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपने होमटाउन अमृतसर( पंजाब) में हैं। यहां वह अपने परिवार के लोगों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। शहनाज अपने पंजाब ट्रिप से कई तस्वीरें क्ट्रेस और बिग बाॅस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपने होमटाउन अमृतसर( पंजाब) में हैं। यहां वह अपने परिवार के लोगों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। शहनाज अपने पंजाब ट्रिप से कई तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में शहनाज ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की जिसमें वह लोक नृत्य गिद्दा करती दिख रही हैं।हाल ही

मुंबई: एक्ट्रेस और बिग बाॅस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपने होमटाउन अमृतसर( पंजाब) में हैं। यहां वह अपने परिवार के लोगों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। शहनाज अपने पंजाब ट्रिप से कई तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में शहनाज ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की जिसमें वह लोक नृत्य गिद्दा करती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो में आप देख सकते हैं शहनाज  अपने परिवार के सदस्यों, खासकर बुजुर्ग महिलाओं द्वारा बनाए गए घेरे के बीच में खड़ी नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

वह बोलियां डालते हुए गली में अपनी दादी, भाई और कुछ औरतों के साथ गिद्दा डाल रही हैं।लुक की बात करें तो शहनाज पर्पल सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा-#family #shehnaazgill #boliyan। फैंस शहनाज के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

इससे पहले शहनाज ने अपने पिंड के खेतों की वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने गांव की झलक दिखाई है। शहनाज ने एक पर्पल और व्हाइट कर्लर का सूट पहना हुआ है जिसमें वह काफी खूबसूरत लगी रही हैं। शहनाज कभी ट्रैक्टर पर बैठीं तो कभी खेतों में अपने दुपट्टे को लहराते हुए भाग रही हैं।शहनाज ने इस वीडियो के साथ लिखा है मेरा पिंड, मेरे खेत।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी 'हौसला रख' फिल्म रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

Content Writer: Smita Sharma

Shehnaaz GillBoliyanPunjabi folk dancegiddhaBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...