एक्ट्रेस शहनाज गिल का नाम सुनते ही उनके फैंस के चेहरे पर एक अलग ही खुशी आ जाती है। एक्ट्रेस अपने फोटोज और वीडियोज से फैंस को खूब दीवाना बनाती हैं। खास बात यह है कि शहनाज एक बड़ी स्टार होकर भी डाउन-टू-अर्थ हैं और उनकी यही बात उनके फैंस को भाती है। हाल ही में शहनाज ने नेचर के बीच भाई संग मस्ती करते का
25 Aug, 2022 04:54 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल का नाम सुनते ही उनके फैंस के चेहरे पर एक अलग ही खुशी आ जाती है। एक्ट्रेस अपने फोटोज और वीडियोज से फैंस को खूब दीवाना बनाती हैं। खास बात यह है कि शहनाज एक बड़ी स्टार होकर भी डाउन-टू-अर्थ हैं और उनकी यही बात उनके फैंस को भाती है। हाल ही में शहनाज ने नेचर के बीच भाई संग मस्ती करते का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो पर खूब लाइक बरसा रहे हैं।
शहनाज गिल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- प्रकृति में गहराई से देखें। तब जिंदगी को अच्छे से समझ पाओगे #shehnaazgill.
वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज कभी झरने के नीचे मेडिटेशन करती नजर आ रही हैं तो कभी भाई शहबाज संग पानी में मस्ती कर रही हैं। कई बार वह खुले आसामां में आजाद परिंदे की तरह चहकती नजर आती हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगी।