main page

Video:अपने ऊपर लगे रेप के आरोप पर शहनाज के पिता ने तोड़ी चुप्पी, इंटरव्यू में कहा-'महिला सिर्फ बदनाम करने की कोशिश कर रही है'

Updated 22 May, 2020 08:01:35 AM

''बिग बाॅस 13'' फेम शहनाज गिल के पिता पिता संतोख सिंह  पर हाल ही में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है।जालंधर की रहने वाली एक महिला ने शहनाज के पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ बंदूक की नोंक पर रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अब शहनाज के पिता ने इस आरोप पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शहनाज के पिता संतोख ने एक पंजाबी न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए आरोप को झूठा बताया है।उन्होंने कहा है कि महिला केवल इस तरह के झूठे आरोप ल

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल के पिता पिता संतोख सिंह  पर हाल ही में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है।जालंधर की रहने वाली एक महिला ने शहनाज के पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ बंदूक की नोंक पर रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अब शहनाज के पिता ने इस आरोप पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शहनाज के पिता संतोख ने एक पंजाबी न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए आरोप को झूठा बताया है।उन्होंने कहा है कि महिला केवल इस तरह के झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

Bollywood Tadka

इस इंटरव्यू के वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहे हैंष वीडियो में संतोख को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह महिला एक फिक्सर है जो किसी का नाम एफआईआर से हटाने के लिए पैसे लेती है। उन्होंने इस महिला से 3- 4 बार मिलने की भी बात कही है। शङनाज के पिता ने कहा कि वह उन्हें भाई की तरह बुलाती थी। अपने इस इंटरव्यू में उन्होंने  लकी नाम के एक लड़के का भी जिक्र किया जो इस उक्त महिला के संपर्क में था।

Bollywood Tadka

जाहिर है, उनका झगड़ा हुआ था और लकी कुछ दिनों के लिए उनके पास रहने आया था।महिला लकी को खोजने के लिए संतोख के संपर्क में आई और उसने अपने ठिकाने के बारे में बताने से इंकार कर दिया, जिसके अगले दिन उसके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया। संतोख ने कहा-'लकी संधू करके 26-27 साल का लड़का है जो परिवार के सदस्य जैसा है, वो मेरे घर में 10-15 दिन से रह रहा है। लकी इस महिला को जानता है।

Bollywood Tadka

महिला के साथ लकी का झगड़ा हुआ और हाथापाई हुई थी। संतोख ने आगे कहा कि लड़का मेरे पास आया और कहा मेरा उस महिला के साथ  झगड़ा हो गया है और अब मैं उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। अगर उसका फोन आए तो बताना मत कहा हूं। संतोख ने आगे कहा कि मेरे पास उस महिला को फोन आया, उसने पूछा लकी मेरे साथ है इस पर मैने उसे मना कर दिया।

 

 

वह महिला मुझे भाई कहती हैं और उसने मेरे ऊपर इतना बड़ा इल्जाम लगा दिया। संतोख ने आगे कहा कि वह उस घटना के दिन पूरा समय घर में थे। उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे है जो उनकी बेगुनाही का सबूत हैं।

 

बिग बॉस 13 ने  शहनाज गिल को पूरे देश में पॉपुलर कर दिया। जब शहनाज बिग बॉस हाउस में थीं तब फैमिली वीक में उनके पिता ही उनसे मिलने आए थे। शहनाज ने शो में कई बार अपने पिता का मजाक भी उड़ाया था जिसे लेकर एक बार सिद्धार्थ शुक्ला भी उनपर नाराज हुए थे।

 

: Smita Sharma

shehnaz gilfathersantokh singh sukhdeniesallegationsrapingladygun pointBollywoodBollywood News and GossipCelebrity  Latest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...