main page

लाॅकडाउन में बर्तन घिस-घिसकर शहनाज का हुआ बुरा हुआ, कहा 'कीड़े पड़े तुझे कोरोना...'

Updated 08 May, 2020 11:49:48 AM

विवादित रियालिटी शो ''बिग बाॅस 13'' में अपनी क्यूटनेस से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी शहनाज गिल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। शो से निकलने के बाद शहनाज की फैन फाॅलइंग में काफी बढ़ौतरी हुई है। उनके नाम के ट्रेंड सोशल साइट पर छाए रहते हैं। हाल ही में शहनाज का एक वीडियो सामने आया है।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' में अपनी क्यूटनेस से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी शहनाज गिल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। शो से निकलने के बाद शहनाज की फैन फाॅलइंग में काफी बढ़ौतरी हुई है। उनके नाम के ट्रेंड सोशल साइट पर छाए रहते हैं। हाल ही में शहनाज का एक वीडियो सामने आया है।

Bollywood Tadka

इस वीडियो में शहनाज गिल कह रही है कि उन्होंने सपना देखा था कि बिग बॉस खत्म होने के बाद वो लोगों को ऑटोग्राफ देंगी और उनके आस-पास उनके ढेर सारे फैंस होंगे, लेकिन कोरोना की वजह से हुए लाॅकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो सका।

 

सिंगर आगे कहती है कि इस दौरान वह बर्तन घिस-घिसकर परेशान हो चुकी हैं। इसी के साथ ही शहनाज गिल कोरोना वायरस को खूब कोस भी रही हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। लुक की बात करें तो वह ब्लैक ड्रेस में बेहद ही स्टाइलिश लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुपट्टा लिया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Oh my my😍😍😍

A post shared by 𝐒𝐡𝐞𝐡𝐧𝐚𝐚𝐳 𝐆𝐢𝐥𝐥 💕 (@shehnaazgill.fcs) on May 5, 2020 at 6:02am PDT

इसके अलावा शहनाज का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग के साॅन्ग तारीफां पर जबरदस्त डांस मूव्स करती दिख रही हैं। 

 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही सिंगर जस्सी गिल के साॅन्ग कह गई साॅरी में नजर आने वाली हैं। इस साॅन्ग का टीजर आज रिलीज होने वाले है। इसके अलावा शहनाज हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ साॅन्ग भुला दूंगा में नजर आईं थी। इस साॅन्ग ने इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा दिया।  

: Smita Sharma

shehnaz gillfunny videocoronavirusviralinternetkeh gyi sorryJassie Gillsidharth shuklaSidNaazBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...