पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर शो ''मुझसे शादी करोगे'' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शहनाज इश शो में वह अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं। शो के अधिकतर एपिसोड्स में शहनाज का थोड़ा शांत अवतार ही दिखा। लेकिन हाल ही में शहनाज का ऐसा रूप दिखा जिसे देखकर आपको लगेगा कि ''बिग बॉस'' वाली शहनाज व
13 Mar, 2020 01:42 PMमुंबई: पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर शो 'मुझसे शादी करोगे' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शहनाज इस शो में वह अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं। शो के अधिकतर एपिसोड्स में शहनाज का थोड़ा शांत अवतार ही दिखा। लेकिन हाल ही में शहनाज का ऐसा रूप दिखा जिसे देखकर आपको लगेगा कि 'बिग बॉस' वाली शहनाज वापस आ गई हैं।
दरअसल, शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कंटेस्टेंट संजना गलरानी दूसरी कंटेस्टेंट अंकिता के करेक्टर पर सवाल उठाती दिख रही हैं। अंकिता को लेकर ये गलत कमेंट सुनकर शहनाज को गुस्सा आ जाता है। शहनाज कहती हैं, 'मुंह बंद रखले।
उसके करेक्टर पर बोलेगी ना तो तेरी धज्जियां उड़ा दूंगी। वह यहां पर हग करती है, किस करती है तो वो ये सब एक फैमिली की तरह करती है। अपनी हद में रहो। आई यहां पर सती सावित्री बनने।'
इतना ही नहीं शहनाज वहां मौजूद लड़कियों से कहती हैं कि पहले तुम लोग बताओ तुम में से कौन-कौन वर्जिन है फिर दूसरी लड़की के कैरेक्टर पर उंगली उठाओ। शहनाज की बात सुनकर संजना भी शॉक्ड हो जाती हैं और उनकी भी बोलती बंद हो जाती हैं। फैंस को शहनाज का ये अवतार काफी पसंद आया और वह इस एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
बता दें कि बिग बाॅस में भी शहनाज को सही का स्टैंड लेते देखा जाता था। वह सही का स्टैंजड लेते-लेते कई बार अपने दोस्तों से भी लड़ जाती थीं।