''बिग बाॅस 13'' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का रियालिटी मुझसे शादी करोगे इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते हफ्ते शो से जसलीन मथारू और मयंक बाहर हो चुके हैं। शो को और भी इंटरस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स लगातार कई कोशिश कर रहे हैं। वहीं अब शो में नया ट्विस्ट आय गया है।
11 Mar, 2020 04:41 PMमुंबई: 'बिग बाॅस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का रियालिटी मुझसे शादी करोगे इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते हफ्ते शो से जसलीन मथारू और मयंक बाहर हो चुके हैं। शो को और भी इंटरस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स लगातार कई कोशिश कर रहे हैं। वहीं अब शो में नया ट्विस्ट आय गया है।
स्वयंवर शो में चार नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। शहनाज गिल से शादी करने के लिए 2 हैंडसम हंक शो में आएंगे।उनकी एंट्री अपकमिंग एपिसोड में दिखाई जाएगी। उनके नाम हैं तेहरान बख्शी और शहजादा। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में शहनाज नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती दिख रही हैं। शहनाज ने कहा कि वे अभी उन्हें भाव नहीं देंगी। वे दोनों कंटेस्टेंट्स को जबरदस्त एटिट्यूड दिखा रही हैं।
शहनाज ने दोनों वाइल्ड कार्ड्स को साफ कहा कि वे आसानी से किसी को पसंद नहीं करती और उन्हें इंप्रेस करना बेहद मुश्किल है। इतना ही नहीं शहनाज ने यह भी कहा कि वह बहुत साइको हैं और उनका दिल जीतना आसान नहीं हैं। वहीं दोनों मेल कंटेस्टेंट्स ने शहनाज का दिल जीतने की चुनौती स्वीकार लेते हैं।
पारस के लिए शो में हुईं इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री
पारस के लिए शो में सबसे पहले आंचल खुराना एंट्री लेती हैं। आंचल टीवी का जाना माना चेहरा हैं। वे रोडीज 8 की विनर रही हैं। इसके साथ ही आंचल ने कई टीवी शोज में काम किया है। वहीं दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शिवानी झा हैं। शिवानी एक्टर, डांसर और ब्लॉगर हैं।