main page

#TonyNaaz: टोनी कक्कड़ संग शहनाज का क्यूट डांस, फैंस को भायी दोनों की जोड़ी

Updated 16 March, 2020 11:37:20 AM

रियालिटी शो ''बिग बाॅस 13'' के बाद अगर किसी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा पाॅपुलैरिटी मिली है तो वह शहनाज गिल कौर। शहनाज शो के बाद भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इंस्टा पर शहनाज के फाॅलोवर्स 4 मिलियन हो गए हैं।

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' के बाद अगर किसी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा पाॅपुलैरिटी मिली है तो वह शहनाज गिल कौर। शहनाज शो के बाद भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इंस्टा पर शहनाज के फाॅलोवर्स 4 मिलियन हो गए हैं।

Bollywood Tadka

शहनाज को बिग बॉस के बाद तुरंत बाद मुझसे शादी करोगे का हिस्सा बनने का मौका मिला। शो चाहे ज्यादा पसंद नहीं किया जा रहा, लेकिन शहनाज की पॉपुलैरिटी में कोई कमी देखने को नहीं मिली।शहनाज टिक टाॅप पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Bollywood Tadka

वह गानों की वीडियो  फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने गोवा वाले बीच सॉन्ग पर नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ के साथ वीडियो बनाया। इस वीडियो में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Bollywood Tadka

वायरल हुए इस वीडियो में शहनाज ट्रॉली में बैठी हुई हैं। वहीं टोनी उस ट्राली को धक्का मार रहे हैं। लुक की बात करें तो शहनाज मस्टर्ड कलर का ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं टोनी येलो कलर की टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की क्यूट कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #TonyNaaz

बता दें कि टोनी संग शहनाज संग इस टिक टॉक वीडियो को देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं। बात तो यहां तक पहुंच गई कि लोग टोनी और शहनाज को रिलेशनशिप में देखना चाहते हैं। यूजर्स चाहते हैं कि शहनाज और टोनी एक दूसरे को डेट करें।

Bollywood Tadka

एक यूजर लिखते हैं- आप दोनों जोड़ी में काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी बेहतरीन लग रही है। आप दोनों प्लीज डेट कर लो, शादी भी कर लो। इस समय सोशल मीडिया पर #TonyNaaz ट्रेंड कर रहा है। सिडनाज के बाद शायद ये पहला मौका है जब शहनाज को किसी दूसरे लड़के साथ फैंस पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो शहनाज का जल्द ही सिद्धार्थ संग एक म्यूजिक वीडियो आने वाला है। बीते दिनों ही सेट से उनकी तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में कपल बारिश में भीगते हुए दिख रहा था। सामने आई तस्वीर में शहनाज सिद्धार्थ का हाथ थामें दिख रही थीं। 

 

: Smita Sharma

shehnaz gilltony kakkartiktok videogoa beachviraltonynaazSidNaazBollywoodBollywood News and GossipcelebrityLatest Television  NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...