शहजाद देओल बिग बॉस 14 से बाहर हो चुके हैं। बाहर होने के बाद भी शहजाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शहजाद अपने एविक्शन से बहुत गुस्सा हैं। मेकर्स के इस फैसले को गलत कह रहे हैं। इसी बीच शहजाद की शादी की खबर भी सामने आई है।
25 Oct, 2020 01:43 PMमुंबई. शहजाद देओल बिग बॉस 14 से बाहर हो चुके हैं। बाहर होने के बाद भी शहजाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शहजाद अपने एविक्शन से बहुत गुस्सा हैं। मेकर्स के इस फैसले को गलत कह रहे हैं। इसी बीच शहजाद की शादी की खबर भी सामने आई है।
शहजाद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह जल्द शादी कर सकते हैं। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने उनके लिए लड़की देखी है। जैस्मिन मेरी बहन की तरह है। उसने मेरे लिए रिश्ता ढूंढा है। लड़की जैस्मिन की ही कजिन है। राजस्थान में रहती है।
बता दें बिग बॉस के घर में जैस्मिन और शहजाद के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी। शहजाद की सारा गुरपाल के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग रही। घर से बाहर होने के बाद शहजाद खुलकर सब पर निशाना साध रहे हैं। शहजाद ने कहा-जान कुमार सानू शो के लिए फिट नही हैं। जान वैसे तो अच्छे इंसान हैं। वे काफी सच्चे भी हैं। लेकिन जिस नेचर का ये गेम है उसे देखते हुए जान ठीक से नहीं खेल पा रहे हैं। मेरी जगह जान कुमार को ही घर से बाहर होना चाहिए था।