एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुशांत के निधन की खबर ने सबकों हैरान कर दिया था। उस दर्दनाक घटना हुए आज 1 महीना हो गया है। हर कोई सुशांत को याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे एक्टर शेखर सुमन ने भी उन्हें य
14 Jul, 2020 01:35 PMमुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुशांत के निधन की खबर ने सबकों हैरान कर दिया था। उस दर्दनाक घटना हुए आज 1 महीना हो गया है। हर कोई सुशांत को याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे एक्टर शेखर सुमन ने भी उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। शेखर ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की।
इस वीडियो मेंउनके घर के मंदिर की झलक दिखाई दे रही है और एक दीया जलाता नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'सुशांत तुमने हमारे जीवन में रोशनी कर दी और यह आगे भी वैसे ही रहेगी। दुनिया आपको कभी नहीं भूलेगी। तुमने उन लाखों आउटसाइडर को प्रेरित किया है जो जिन्होंने सपने देखने की हिम्मत की।
बता दें कि शेखर सुमन से पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सुशांत की याद में अपने घर के मंदिर में दीया जलाया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में गाॅड चाइल्ड लिखा था। हलांकि इस तस्वीर में उन्होंने सुशांत का नाम मेंशन नहीं किया था। वहीं सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती ने भी एक्टर को याद कर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था।
सुशांत सुसाइड मामले में पुलिस अब तक लगभग 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जहां फैंस एक ओर सुशांत आत्महत्या मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे हैं। वहीं खबरें हैं कि मुंबई पुलिस सबूतों के अभाव के कारण इस केस को जल्द बंद करने वाली है।