बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अब उनका एक रैप वीडियो सामने आया है जिसमें वो लोगों को से इस लोकसभा चुनाव के लिए वोट अपील करती हुई नजर आ रहीं हैं। उनके इस रैप सॉंग का टाइटल है ''वोट डाल''। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
26 Apr, 2019 02:54 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अब उनका एक रैप वीडियो सामने आया है जिसमें वो लोगों को से इस लोकसभा चुनाव के लिए वोट अपील करती हुई नजर आ रहीं हैं।
उनके इस रैप सॉंग का टाइटल है 'वोट डाल'। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में शर्लिन रैपर अंदाज में गाना गाती हुई नजर आ रही है।
बता दें कि शर्लिन भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। शर्लिन अपनी बोल्ड अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।
पिछले दिनों शर्लिन चोपड़ा हॉट योग करती नजर आई थी। उनके चाहने वालों को उनका ये अंदाज भी काफी पसंद आया था। हॉट योग की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थी।