एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर अपने हॉट लुक के लिए जानी-जाती है और अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जो आग लगा रही है। शिबानी की इस तस्वीर पर उनके बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर ने कमेंट भी किया है।
04 Apr, 2021 12:51 PMमुंबई. एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर अपने हॉट लुक के लिए जानी-जाती है और अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जो आग लगा रही है। शिबानी की इस तस्वीर पर उनके बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर ने कमेंट भी किया है।
तस्वीर में शिबानी प्रिटिंड बिकिनी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस समंदर के किनारे बैठी हुई है और कैमरे की तरफ देख कर पोज दे रही है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।
शिबानी की इस तस्वीर पर उनके बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर ने भी कमेंट किया है। फरहान ने शिबानी की इस तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
बता दें शिबानी फरहान के साथ अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। दोनों को एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। शिबानी और फरहान सोशल मीडिया पर एक दूसरे साथ तस्वीरें शेयर कर भी अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।