एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अगले महीने शादी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान और शिबानी 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे। इसी बीच शिबानी ने अपने हाथ पर टैटू बनवाया है, जिसकी तस्वीर शिबानी ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।
16 Jan, 2022 01:43 PMमुंबई. एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों अगले महीने शादी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान और शिबानी 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे। इसी बीच शिबानी ने अपने हाथ पर टैटू बनवाया है, जिसकी तस्वीर शिबानी ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।
शिबानी ने इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर की है। टैटू में शिबानी ने हाथ पर हवा में उड़ती हुई तीन चिड़िया बनवाई हैं। शिबानी के हाथ पर ये टैटू काफी अच्छा लग रहा है। टैटू बनवाने के बाद शिबानी ने आर्टिस्ट को थैंकयू भी बोला है। तस्वीर शेयर करते हुए शिबानी ने लिखा- 'सावियो आप एक अच्छे आर्टिस्ट के साथ एक अच्छे इंसान भी हो। इतने अच्छे टैटू के लिए शुक्रिया और इतना अच्छा होने के लिए भी थैंक यू।' फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें अगस्त 2021 में शिबानी ने अपने जन्मदिन पर फरहान अख्तर के नाम का टैटू गुदवाया था। शिबानी ने जो अब टैटू बनवाया है उसका मतलब है- इसे थ्री लिटिल बर्ड्स टैटू कहते हैं। इसमें तीन उड़ने वाली चिड़िया होती हैं। एक का मतलब होता है पॉजिटिव थॉट्स, दूसरे का मतलब होता है आजादी और तीसरे का मतलब होता है समय के साथ सब बेहतर होना।
जानकारी के लिए बता दें शिबानी और फरहान तीन साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान और शिबानी शादी की प्लानिंग लंबे समय से कर रहे थे। अब जाकर दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फरहान की ये दूसरी शादी है। एक्टर ने 2000 में अधुना से पहली शादी की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए। दोनों की दो बेटियां है-शाक्य और अकीरा।