25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। बी-टाउन स्टार्स ने अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। वहीं बाॅलीवुडे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा तो क्रिसमस मनाने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ मसूरी पहुंच गई। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस ट्रिप की ढेरो तस्वीरें और वीडियोज शेयर की। एक वीडियो में शिल्पा झरने के पास बैठकर और पानी से खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उनके बेटे वियान भी नजर आ रहे हैं।
26 Dec, 2021 12:03 PMमुंबई: 25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। बी-टाउन स्टार्स ने अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। वहीं बाॅलीवुडे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा तो क्रिसमस मनाने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ मसूरी पहुंच गई।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस ट्रिप की ढेरो तस्वीरें और वीडियोज शेयर की। एक वीडियो में शिल्पा झरने के पास बैठकर और पानी से खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उनके बेटे वियान भी नजर आ रहे हैं।
कैप्शन से ये भी पता चलता है कि शिल्पा का ये वीडियो मसूरी के फेमस कैम्पटी फॉल का है। वीडियो में झरनों के बीचों बीच कुर्सी और टेबल लगा हुआ भी देखा जा सकता है। शिल्पा के पर्सनल शेफ भी दिखाई दे रहे हैं, जो खाना बना रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर कर शिल्पा ने लिखा-'हो हो हो...मेरी इंस्टा फैमिली को मेरी क्रिसमस. बहुत ही असामान्य क्रिसमस। हमने यहां लंच करने के लिए केम्प्टी फॉल स्ट्रीम तक सभी तरह की ट्रेकिंग की। इस तरह के ट्रिप्स मुझे अहसास दिलाते हैं कि भारत वास्तव में कितना अतुल्य है!'
इसके अलावा एक तस्वीर में शिल्पा पति राज कुंद्रा, बेटे वियान कुंद्रा और दोस्तों के साथ क्रिसमस ट्री के सामने खड़े होकर पोज देती दिख रही हैं। फैंस शिल्पा की इन वीडियोज और तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि शिल्पा और राज के लिए साल 2021 एक बुरे सपना जैसा रहा।राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो मामले में जेल की हवा खानी पड़ी। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को अश्लील वीडियो बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस केस में फंसने के बाद राज कुंद्रा को काफी ट्रोल किया गया। खबरें आईं कि उनकी पत्नी शिल्पा भी उनसे काफी नाराज हो गईं थीं। खैर राज कुंद्रा को 2 महीने बाद 21 सितंबर को जमानत मिली। अब वह फैमिली संग समय बिता रहे हैं।