25 अक्टूबर को पूरे देश में विजय दशमी की धूम थी। बाॅलीवुड स्टार्स ने भी इस खास मौके पर फैंस को बधाई दी। वहीं हर त्योहार को धूमधाम से मनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के यह त्योहार बेहद खास रहा। दरअसल, शिल्पा बेटी समीषा के साथ पहली बार दशहरा सेलिब्रेट किया।
26 Oct, 2020 01:54 PMमुंबई: 25 अक्टूबर को पूरे देश में विजय दशमी की धूम थी। बाॅलीवुड स्टार्स ने भी इस खास मौके पर फैंस को बधाई दी। वहीं हर त्योहार को धूमधाम से मनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के यह त्योहार बेहद खास रहा। दरअसल, शिल्पा बेटी समीषा के साथ पहली बार दशहरा सेलिब्रेट किया।
इस मौके पर शिल्पा ने घर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने अपने गार्डन में पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ रावण का दहन किया। इस दौरान की वीडियोज शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। वहीं पूजा करते का भी शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में वह फैंस को दशहरे की बधाई देती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वह फैंस को उनकी सेहत क ध्यान रखने के लए भी कहती है।
इस वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा-दशहरा / विजयदशमी की शुभकामनाएं और बधाई हमारे तरफ से आप स परिवार फलें फुले। जय श्री राम। जय मता दी। शिल्पा का यह वीडियो सोशल साइट पर काफी धमाल मचा रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शिल्पा जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी। फिल्म में शिल्पा राइटर का किरदार प्ले करेंगी। इस फिल्म के जरिए वह 13 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में हैं। इसका निर्देशक शब्बीर खान ने किया है। ये फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी। इसके अलावा शिल्पा 'हंगामा 2' में नजर आएंगी।