बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए नजर आती हैं। हाल ही में उन्हें पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और मां सुनन्दा शेट्टी के साथ स्पॉट किया गया।
19 May, 2019 04:48 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए नजर आती हैं। हाल ही में उन्हें पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और मां सुनन्दा शेट्टी के साथ स्पॉट किया गया।
इस दौरान शिल्पा ब्लू शार्ट ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। वहीं राज कैजुअल लुक में नजर आए। वियान की बात करें तो वह इस दौरान व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं।
तस्वीरों में शिल्पा मां का हाथ थामें नजर आईं। तस्वीरों में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। शिल्पा की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि शिल्पा कुछ समय पहले ही पति और बेटे के साथ थाइलैंड में हाॅलीडे एंजाॅय कर लौटी हैं। शिल्पा ने अपनी हाॅलीडे की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर कीं थीं।
काम की बात करें तो शिल्पा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि शिल्पा टीवी रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में जज की भूमिका निभा रही हैं। इस सीरियल में उनके अलावा गीता कपूर और अनुराग बसु जज की भूमिका में हैं। सीरियल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।