main page

शिल्पा शेट्टी-रिचर्ड गेरे किसिंग मामला: अश्लीलता फैलाने के मामले में कोर्ट पहुंची एक्ट्रेस, अदालत से किया याचिका खारिज करने का आग्रह

Updated 27 July, 2022 04:08:50 PM

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी न चाहते हुए भी विवादों में आ जाती हैं। उनसे जुड़े कई ऐसे विवाद भी हैं, जो लंबे समय से कोर्ट में चल रहे हैं। साल 2007 में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे संग किसिंग केस को लेकर भी एक्ट्रेस अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में इस केस को लेकर नया अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाने वाले इस मामले में अपने खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कोर्ट का रुख किया है।

 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी न चाहते हुए भी विवादों में आ जाती हैं। उनसे जुड़े कई ऐसे विवाद भी हैं, जो लंबे समय से कोर्ट में चल रहे हैं। साल 2007 में हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे संग किसिंग केस को लेकर भी एक्ट्रेस अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में इस केस को लेकर नया अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाने वाले इस मामले में अपने खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए कोर्ट का रुख किया है। 


याचिका में शिल्पा शेट्टी ने दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप ये है कि जब रिचर्ड गेरे ने उन्हें किस किया तो उन्होंने विरोध नहीं किया और इसलिए ये उन्हें साजिशकर्ता नहीं बनाता है। 

 

Bollywood Tadka


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वकील प्रशांत पाटिल की तरफ से दिए गए जवाब में कहा गया है, 'प्रतिवादी (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) मूल शिकायतकर्ता के हाथों दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई और उत्पीड़न का शिकार हैं। प्रतिवादी एक फेमस एक्ट्रेस हैं और हमेशा पब्लिक और पर्सनल लाइफ में जिम्मेदारी से काम किया है।'


 
इस साल जनवरी में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण ने शिल्पा शेट्टी को मामले से बरी कर दिया था। बाद में कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट भी दे दी थी और कहा था कि शिल्पा शेट्टी के खिलाफ आरोप निराधार हैं।' हालांकि, बाद में अलवर पुलिस ने इस फैसले को चुनौती दे दी।

क्या है मामला
दरअसल, ये मामला साल 2007 का है, जब दिल्ली में एड्स जागरुकता अभियान के दौरान हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने स्टेज पर शिल्पा शेट्टी के गालों पर किस कर दिया था। इस वजह से कई लोग नाराज हो गए थे और उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था।  
 

Content Writer: suman prajapati

Shilpa ShettymovescourtRichard Gere kissing caseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...