कोरोना वायरस की वजह से स्टार्स अपने-अफने घरों में कैद में हैं। इस दौरान वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वह आए दिन अपनी वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया।
05 Apr, 2020 05:10 PMमुंबई: कोरोना वायरस की वजह से स्टार्स अपने-अफने घरों में कैद में हैं। इस दौरान वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गए हैं। वह आए दिन अपनी वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह बेटे वियान के साथ नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में शिल्पा बेडी पर लेटी हैं। वहीं वियान उनके पैर दबा रहे हैं।
इस दौरान शिल्पा अपने बेटे से कहती हैं कि अगर वह पैर दबाएगा तो वह उनके लिए केक बनाएंगी। वियान कहते हैं कि उन्हें दो परतों वाली केक चाहिए। जिस पर शिल्पा हामी भरती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा-'मेरी मां इस वीडियो को बना रही हैं, इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था लेकिन उन्होंने एक बहुत ही अमूल्य क्षण कैद किया है।
यह वीडियो देखकर मुझे अहसास हुआ कि बच्चे होना कितना भाग्यशाली होता है और साथ ही अपने बच्चे के साथ इतनी महत्वपूर्ण बातें करना भी, जो आपका दोस्त भी बन सकता है।'शिल्पा आगे कहती हैं-'मैं एक ऐसे बच्चे के लिए आभारी हूं, जो सभी के लिए सम्मानजनक है, इतनी छोटी उम्र में भी इतना समझदार है। मैं उसके साथ हर एक पल का आनंद लेती हूं और उसकी बातचीत को जानने के बाद एक प्यारा एहसास होता है।'
बता दें कि कोरोना वायरस की इस जंग में बाॅलीवुड के कई स्टार्स आगे आए हैं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में दान दिए हैं। वहीं शिल्फपा ने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए हैं।