एडल्ट फिल्मों के मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी काफी चर्चा में आईं। पति के कारण विवादों में घिरी एक्ट्रेस ने टीवी के मशहूर शो सुपर डांसर 4 से ब्रेक भी ले लिया था। हालांकि अब शिल्पा ने शो में कमबैक कर लिया है। एक्ट्रेस सुपर डांसर 4 के सेट पर वापस लौट आई हैं। हाल ही में शिल्पा को वैनिटी वैन से निकलकर सेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस रेड एंड स्काइब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं। शिल्पा को काफी दिनों बाद शो में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहति हैं।
18 Aug, 2021 04:13 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एडल्ट फिल्मों के मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी काफी चर्चा में आईं। पति के कारण विवादों में घिरी एक्ट्रेस ने टीवी के मशहूर शो सुपर डांसर 4 से ब्रेक भी ले लिया था। हालांकि अब शिल्पा ने शो में कमबैक कर लिया है। एक्ट्रेस सुपर डांसर 4 के सेट पर वापस लौट आई हैं।
हाल ही में शिल्पा को वैनिटी वैन से निकलकर सेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस रेड एंड स्काइब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं। शिल्पा को काफी दिनों बाद शो में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहति हैं।
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी इसी वीएकंड से ही फिर से सोनी टीवी पर बतौर जज नजर आएंगी।
वहीं बात करें राज कुंद्रा केस की तो शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। पति की गिरफ्तारी के अगले दिन शिल्पा ने 'सुपर डांसर' की शूटिंग नहीं करने का फैसला किया था। पति के केस के चलते शिल्पा शेट्टी से भी मुंबई ने पूछताछ की थी।