मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले के चलते पुलिस हिरासत में हैं। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। आज उनकी पुलिस रिमांड का आखिरी दिन है। इसी बीच पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट सामने आया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पढ़ा जा रहा है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर किताब के एक पन्ने तस्वीर शेयर की है। जिसमें लिखा है, ''गुस्से में पीछे मुड़कर ना देखें या डर में आगे ना देखें, बल्
23 Jul, 2021 11:13 AMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले के चलते पुलिस हिरासत में हैं। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। आज उनकी पुलिस रिमांड का आखिरी दिन है। इसी बीच पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट सामने आया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पढ़ा जा रहा है।
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर किताब के एक पन्ने तस्वीर शेयर की है। जिसमें लिखा है, 'गुस्से में पीछे मुड़कर ना देखें या डर में आगे ना देखें, बल्कि जागरूकता में चारों और देखें।
इसी पन्ने में आगे लिखा है, 'हम उन लोगों पर गुस्सा होते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है। जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हमेशा इस डर में रहते हैं कि हम अपनी जॉब खो सकते हैं, किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या किसी अपने की मौत से दुखी हो सकते हैं। हमें जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं है।'
इस पोस्ट के आखिर में लिखा है- में आगे लिखा है, ‘मैं एक गहरी सांस लेती हूं, यह जानते हुए कि मैं जिंदा हूं और भाग्यशाली हूं। मैं पहले भी चुनौतियों का सामना कर चुकी हूं और भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बचूंगी। आज मुझे जिंदगी जीने के लिए कोई भी भटका नहीं सकता।'
शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट से लोग समझ रहे हैं कि उन्होंने इन दिनों अपनी स्थितियों के बारे में बताया है।
बता दें, पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। मुंबई पुलिस राज की गिरफ्तारी के बाद लगातार इस मामले की जांच कर रही है।