एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ एक परफेक्ट पत्नी और मां भी हैं। वह हर संकट के समय में अपने पति राज कुंद्रा का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती नजर आई हैं। आज उनके पति का बर्थडे है। 9 सितंबर को राज कुंद्रा अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
09 Sep, 2022 03:43 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ एक परफेक्ट पत्नी और मां भी हैं। वह हर संकट के समय में अपने पति राज कुंद्रा का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती नजर आई हैं। आज उनके पति का बर्थडे है। 9 सितंबर को राज कुंद्रा अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
राज कुंद्रा के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें शिल्पा , राज और उनके बच्चों की जिंदगी से जुड़े कई खास और क्यूट मोमेंट्स की तस्वीरें हैं। इस वीडियो को शेयर कर शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ''लाख यादों को संजोने के लिए,
हमारे सभी खुश दिनों के लिए,
एक परिवार को 'मेरा' कहने के लिए,
अपने प्यारे और नासमझ तरीकों के लिए…
मैं शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे बेस्टफ्रेंड, मेरे बच्चों के पिता, मेरा प्यार और मेरी ताकत हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी कुकीज। आपकी अच्छी सेहत, ताकत की कामना करती हूं।'' एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।
शिल्पा शेट्टी के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वह फिल्म 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' में नजर आई थीं और अब वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ ओटीटी पर अपना वेब डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लीड रोल में नज़र आएंगी।